देश

दिवाली पर छत्तीसगढ़ CM का बड़ा ऐलानः न फॉर्म, न लाइन...फिर बनी हमारी सरकार तो हर महिला को देंगे सालाना 15 हजार रुपए

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Nov 12, 2023, 01:45 PM IST

Chhattisgarh Latest News: दरअसल, सीएम बघेल के घोषणा से जुड़ी यह टिप्पणी मौजूदा समय में इसलिए भी अहम हो जाती है, क्यों वहां विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। सूबे की 90-सदस्यीय विधानसभा की 20 सीट के लिए सात नवंबर को वोट डाले गए थे, जबकि दूसरे चरण में 17 नवंबर को 70 सीट पर मतदान होगा।

Image

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल। (फाइल)

Photo : टाइम्स नाउ ब्यूरो

Chhattisgarh Latest News: कांग्रेस शासित छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिवाली पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा है कि सूबे में अगर फिर से उनकी पार्टी की सरकार बनी तो वे लोग हर महिला को सालाना 15 हजार रुपए देंगे। यह रकम एक खास योजना के तहत दी जाएगी।

रविवार (12 नवंबर, 2023) को मीडिया से बात करते हुए वह बोले- हम जब राज्य में फिर से सरकार बनाएंगे तो हम 'गृहलक्ष्मी योजना' शुरू करेंगे, जिसके तहत हम प्रत्येक महिला को एक वर्ष में 15,000 रुपए देंगे।" बघेल ने इसके अलावा रविवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, ‘‘छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना: महिलाओं के खातों में हर साल 15000 रुपए। न फॉर्म भरें, न लाइन में लगें।

पोस्ट में उन्होंने कहा, मेरी माताओं-बहनों! आज देवारी (दिवाली) के शुभ अवसर पर छत्तीसगढ़ में माता लक्ष्मी की असीम कृपा रहे। मेरा छत्तीसगढ़ अमीर हो, हम गरीबी के अभिशाप को मिटा सके इस संकल्प के साथ हमारी सरकार ने पांच साल काम किया है। आज दिवाली के शुभ दिन पर हम अपनी माताओं और बहनों को और समृद्ध तथा सक्षम देखना चाहते हैं।

देखिए, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने इस बारे में पत्रकारों से क्या कुछ कहाः

वह यह भी बोले, ‘‘इसलिए आज इस शुभ अवसर पर मैं यह घोषणा करता हूं कि आप कांग्रेस को वोट दीजिए, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनाइए हम ‘छत्तीसगढ़ गृह लक्ष्मी योजना’ की शुरुआत करेंगे, जिसके तहत हम 15 हजार रुपए प्रति वर्ष प्रत्येक महिला को देंगे।’’ बघेल के मुताबिक, ‘‘सभी माताओं और बहनों को बोलना चाहूंगा कि आपको कहीं लाइन में लगने की जरूरत नहीं है, न ही कोई फॉर्म भरने की जरूरत है। सरकार आपके खुद सर्वे कराएगी। सब कुछ ऑनलाइन रहेगा और सीधे खाते में पैसा आएगा।’’

चुनावी राज्य में मुख्यमंत्री की इस घोषणा को भाजपा के ‘महतारी वंदन योजना’ का जवाब माना जा रहा है। भाजपा भी अपने घोषणा पत्र में महिलाओं को 12 हजार रुपए देने का वादा कर चुकी है। भाजपा के सूत्रों ने बताया कि इस घोषणा के बाद पार्टी ने महिलाओं से ‘महतारी वंदन योजना’ का फार्म भी भरवाना शुरू कर दिया है।

दरअसल, सीएम बघेल के घोषणा से जुड़ी यह टिप्पणी मौजूदा समय में इसलिए भी अहम हो जाती है, क्यों वहां विधानसभा के चुनाव हो रहे हैं। ऐसे में समझा जा सकता है कि बघेल इसके जरिए महिलाओं के बड़े वोट बैंक को साधना चाहते हैं।

अगर औरतें इस बात को मानकर वोट कर देती हैं तो उन्हें चुनावी परिणाम में इसका फायदा देखने को मिल सकता है। सूबे की 90-सदस्यीय विधानसभा की 20 सीट के लिए सात नवंबर को वोट डाले गए थे, जबकि दूसरे चरण में 17 नवंबर को 70 सीट पर मतदान होगा। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट्स के साथ)

अभिषेक गुप्ता
अभिषेक गुप्ताauthor

छोटे शहर से, पर सपने बड़े-बड़े. किस्सागो ऐसे जो कहने-बताने और सुनाने को बेताब. कंटेंट क्रिएशन के साथ नजर से खबर पकड़ने में पारंगत और "मीडिया की मंडी" में लगभग आठ साल का अनुभव. न्यूज, सिनेमा, बाइक्स और घूमने में दिलचस्पी.

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

जंतर-मंतर पर प्रदर्शनों के बाद दिल्ली पुलिस सख्त: इंटेलिजेंस सिस्टम होगा मजबूत, फंडिंग से लेकर ठहरने तक की होगी जांच

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द