Chandrayaan 3: लैडिंग के ढाई घंटे बाद 'विक्रम' से बाहर आया रोवर 'प्रज्ञान', चांद के साउथ पोल पर लगा घूमने; लैंडिंग साइट भी देखें

  • Compiled by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Aug 23, 2023, 11:02 PM IST

Chandrayaan 3 Latest Updates: भारत के इस महत्वाकांक्षी चंद्रयान-3 मिशन की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की वैज्ञानिक समुदाय ने सराहना की। प्रमुख वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की ओर से कहा गया कि यह शानदार उपलब्धि न केवल चंद्र अन्वेषण पर भारत की विशिष्ट छाप को दर्शाती है, बल्कि मानव सहयोग, दृढ़ संकल्प और अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी की शक्ति को भी प्रदर्शित करती है।

Chandrayaan 3 Latest Updates: इंडिया के मून मिशन चंद्रयान-3 के तहत लैंडर विक्रम की चांद के साउथ पोल पर लैंडिंग के बाद उससे रोवर प्रज्ञान बाहर निकला है। बुधवार (23 अगस्त, 2023) को सफल सॉफ्ट लैंडिंग के दो घंटे 26 मिनट बाहर यह लैंडर से बाहर आया और इसके साथ ही वह चांद की सतह पर चहलकदमी करते हुए घूमने लगा।

pragyan rover

चंद्रयान-3 के तहत विक्रम की जहां लैंडिंग हुई, वहां से उसके कैमरा ने तस्वीरें भेजी हैं।

यह रोवर लैडिंग स्पॉट पर मौजूद विक्रम को चांद पर मिलने वाली नई और अनोखी जानकारियों से जुड़ा डेटा शेयर करेगा, जो कि आगे हिंदुस्तानी स्पेस एजेंसी इसरो तक पहुंचेगा। हालांकि, वैज्ञानिक इस बात को लेकर चिंतित थे कि अगर रोवर लैंडिंग के बाद उठी धूल के सेटल होने से पहले ही निकल आया तब उसके कैमरा और अन्य सेंसिटिव एक्विपमेंट्स को नुकसान पहुंच सकता है।

End of Feed