Chandrayaan-3 को कक्षा में ऊपर उठाने की कवायद सफलतापूर्वक पूरी, चांद के और करीब पहुंचा ISRO

  • Authored by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Jul 25, 2023, 04:46 PM IST

इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा में ऊपर उठाने की पांचवीं कवायद मंगलवार को सफलतापूर्वक पूरी कर ली। जानिए अबतक का अपडेट।

Chandrayaan-3: इसरो ने आज चंद्रयान-3 को कक्षा में ऊपर उठाने की कवायद सफलतापूर्वक पूरी की। इसरो ने बताया कि अगली फायरिंग ट्रांसलूनर इंजेक्शन (TLI) 1 अगस्त, 2023 को 12 बजे से 1 बजे के बीच करने की योजना है। भारत का चंद्र मिशन चंद्रयान-3, जिसे 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था, लगातार आगे बढ़ कर रहा है और अभी पृथ्वी के चारों ओर 71351 किमी x 233 किमी की कक्षा में है।

चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा में ऊपर उठाया

इसरो के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 को चंद्रमा की कक्षा में ऊपर उठाने की पांचवीं कवायद मंगलवार को सफलतापूर्वक पूरी कर ली। यह कार्य बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी) से किया गया। इसरो ने कहा कि यान के 127609 किलोमीटर X 236 किलोमीटर की कक्षा में पहुंचने की उम्मीद है। अवलोकन के बाद हासिल की गई कक्षा की पुष्टि की जाएगी। चंद्रयान-3 ने 14 जुलाई को चंद्रमा की सतह के लिए उड़ान भरी थी। इसरो ने कहा कि चंद्रयान को कक्षा में ऊपर उठाने की अगली प्रक्रिया ट्रांसलूनर इंजेक्शन (टीएलआई) एक अगस्त 2023 को मध्य रात्रि 12 बजे से एक बजे के बीच की जाएगी।

End of Feed