केंद्रीय एजेंसियों की दखलंदाजी से काम करना मुश्किल हुआ, भतीजे से पूछताछ पर भड़कीं ममता

  • Agency by: Agency
  • Updated May 20, 2023, 02:54 PM IST

ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी से सीबीआई पूछताछ कर रही है। ममता ने कहा कि विपक्षी नेताओं को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। लेकिन पब्लिक सच को समझ रही है।

Mamata Banerjee on CBI: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने भतीजे अभिषेक बनर्जी को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा पूछताछ के लिए बुलाए जाने की पृष्ठभूमि में कहा है केंद्र के ‘एजेंसी-राज’ ने राज्य का शासन चलाने के उनके काम को चुनौतीपूर्ण बना दिया है।उन्होंने वाम सरकार को हटाकर 2011 में पहली बार राज्य में तृणमूल कांग्रेस पार्टी के सत्ता में आने की वर्षगांठ के मौके पर सोशल मीडिया पर अपनी बात रखी।

Mamta Banerjee, Abhishek Banerjee, CBI

ममता बनर्जी के भतीजे से पूछताछ

काम करना हुआ मुश्किल

ममता ने ट्वीट किया, ‘‘केंद्र में एक निरंकुश सरकार के एजेंसी-राज ने हमारे काम को चुनौतीपूर्ण बना दिया है, लेकिन देशभर में लाखों लोग हमारे साथ हैं।उन्होंने कहा, ‘‘वर्ष 2011 में आज ही के दिन हम 34 साल तक शासन करने वाली सरकार को हटाकर सत्ता में आए थे और पश्चिम बंगाल में ‘मां, माटी, मानुष’ सरकार बनायी थी।

End of Feed