Business Class Travel: ट्रेन में 'बिजनेस क्लास' का सफर! भारतीय रेल ला सकती है उड़ान जैसा लग्जरी अनुभव

Business Class Travel: कल्पना कीजिए आप ट्रेन में हैं, लेकिन अनुभव ऐसा है जैसे किसी एयरलाइन की बिज़नेस क्लास में बैठे हों। यही इस कॉन्सेप्ट की खासियत है।

Business Class Travel: देश की रेल यात्रा अब सिर्फ एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने का साधन नहीं, बल्कि एक प्रीमियम अनुभव बनने की ओर बढ़ रही है। Indian Railways के लिए तैयार किया गया एक नया और अत्याधुनिक कॉन्सेप्ट इस बदलाव की झलक देता हैजहां ट्रेन में सफर करना अब फ्लाइट की बिज़नेस क्लास जैसा महसूस हो सकता है।

Trains Business Class Travel

भारतीय रेल ला सकती है उड़ान जैसा लग्जरी अनुभव

National Institute of Design (NID), अहमदाबाद के छात्रों ने रेलवे के लिए “प्रीमियम एग्जीक्यूटिव पॉड” का कॉन्सेप्ट तैयार किया है। यह डिज़ाइन न सिर्फ आरामदायक है, बल्कि प्राइवेसी और आधुनिक टेक्नोलॉजी का बेहतरीन मिश्रण भी पेश करता है। यह पहल रेलवे डिज़ाइन सेंटर (RDC) के तहत विकसित की गई है, जिसका मकसद भविष्य की जरूरतों के हिसाब से यात्रा अनुभव को पूरी तरह बदलना है।

End of Feed