मायावती ने UPI शुल्क को लेकर सरकार पर साधा निशाना, कहा- इससे जनता का खर्च बढ़ेगा

Mayawati Attacks Govt UPI MDR Charge: मायावती ने UPI लेनदेन पर शुल्क (MDR) लगाने के फैसले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे जनता की जेब पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ करार दिया है।

Mayawati UPI Transaction Fee Statement: बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने यूपीआई लेनदेन पर शुल्क लगाने की व्यवस्था को लेकर शुक्रवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इससे आम जनता की जेब पर असर पड़ेगा और उसका खर्च बढ़ेगा। मायावती ने 'X' पर एक पोस्ट में कहा कि सरकार ने पहले यूपीआई डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा दिया और अब इस पर शुल्क लेने की नई व्यवस्था शुरू कर रही है।

मायावती ने UPI शुल्क को लेकर सरकार पर साधा निशाना, कहा- इससे जनता का खर्च बढ़ेगा

मायावती ने UPI शुल्क को लेकर सरकार पर साधा निशाना, कहा- इससे जनता का खर्च बढ़ेगा

उन्होंने आरोप लगाया कि यह कदम जनता से अतिरिक्त आर्थिक बोझ वसूलने जैसा है, जिससे लोगों में बेचैनी और नाराजगी स्वाभाविक है। उन्होंने कहा कि जनता इस व्यवस्था को अतिरिक्त बोझ मानती है और इसे चाहे कोई भी नाम दिया जाए, अंततः इसका असर आम लोगों पर पड़ेगा तथा उनका खर्च बढ़ेगा।

End of Feed