BRICS Summit 2026: भारत की मेजबानी के मुरीद हुए रामफोसा, क्यों कहा- समिट की मेजबानी आसान नहीं थी?

दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने ब्रिक्स समिट 2026 के सफल आयोजन के लिए भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने भारत को समिट का ‘फोकल प्वाइंट’ और ‘लीडिंग लाइट’ बताते हुए मोदी के नेतृत्व की सराहना की। दोनों नेताओं ने भारत-दक्षिण अफ्रीका रणनीतिक साझेदारी, व्यापार, निवेश, गांधी-मंडेला स्कॉलरशिप और आर्थिक सहयोग पर चर्चा की। रामफोसा ने मोदी को अगले साल दक्षिण अफ्रीका आने का निमंत्रण भी दिया।

BRICS Summit 2026: नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सफलता को लेकर दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। समाचार एजेंसी एएनआई के सवाल के जवाब में रामफोसा ने कहा कि भारत ने न सिर्फ बेहद अच्छी तरह से समिट का आयोजन किया, बल्कि पूरे प्रक्रिया के दौरान प्रभावी नेतृत्व भी दिया। रामफोसा ने कहा कि किसी भी शिखर सम्मेलन का आयोजन आसान नहीं होता और इस दौरान कई चीजें गलत हो सकती हैं, लेकिन भारत में ऐसा कुछ नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि इसके लिए भारत को बधाई दी जानी चाहिए।

cyril ramphosa

BRICS Summit 2026: रामफोसा ने भारत की जमकर की तारीफ, बोले- समिट में कुछ भी गलत नहीं हुआ। ANI

‘भारत था फोकल प्वाइंट और लीडिंग लाइट’

दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति ने कहा कि जब कोई देश ब्रिक्स जैसे शिखर सम्मेलन की मेजबानी करता है, तो उसके हाथ में नेतृत्व की जिम्मेदारी होती है। मेजबान देश चर्चाओं को दिशा देता है और सभी देशों को किसी फैसले तक पहुंचने के लिए प्रेरित करता है।

End of Feed