Breaking News: छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर PM मोदी ने मांगी माफी

Breaking News: महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज माफी मांगी। कुछ दिन पहले महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा टूट गई थी, जिसके बाद इस मामले को लेकर राजनीति तेज हो गई थी।

Breaking News: महाराष्ट्र के सिंधुदुर्ग में छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को माफी मांगी। शिवाजी महाराज की प्रतिमा गिरने की घटना पर पीएम मोदी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज हमारे लिए सिर्फ एक नाम नहीं हैं। आज मैं अपने भगवान छत्रपति शिवाजी महाराज से सिर झुकाकर माफ़ी मांगता हूं। बता दें कि हाल ही में शिवाजी महाराज की प्रतिमा टूट गई थी, जिसके बाद विपक्ष द्वारा सरकार को घेरा जा रहा था।

pm modi

पीएम मोदी।

पीएम मोदी ने विपक्ष पर साधा निशाना

प्रतिमा गिरने की घटना पर माफी मांगते हुए पीएम मोदी ने विपक्ष पर भी जोरदार प्रहार किया। पीएम मोदी ने कहा कि हमारे संस्कार अलग हैं, हम वो लोग नहीं हैं, जो भारत माता के महान सपूत, इस धरती के सपूत वीर सावरकर को गाली देते रहें और उनका अपमान करते रहें। वे माफ़ी मांगने के लिए तैयार नहीं हैं, वे अदालतों में जाकर लड़ने के लिए तैयार हैं।

End of Feed