देश

1984 Anti Sikh Riots:पुलबंगश गुरुद्वारा हिंसा मामले में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ आरोप तय

1984 Anti Sikh Riots: पुलबंगश गुरुद्वारा हिंसा और तीन सिखों की हत्या का मामले में दिल्ली की राउज ऐवन्यू कोर्ट ने टाइटलर के खिलाफ ये आरोप तय किए हैं।

Image

जगदीश टाइटलर के खिलाफ आरोप तय

Photo : PTI
KEY HIGHLIGHTS
  • सिख विरोधी दंगों में टाइटलर के शामिल होने का आरोप
  • इंदिरा गांधी की हत्या का बाद भड़के थे ये दंगे
  • कांग्रेस के कभी दिग्गज नेता था जगदीश टाइटलर

1984 Anti Sikh Riots: 1984 में हुए सिख विरोध दंगों में कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ आरोप तय हो गए हैं। जगदीश टाइटलर के खिलाफ पुलबंगश गुरुद्वारा हिंसा मामले में आरोप तय हुए हैं।

टाइटलर के खिलाफ आरोप तय

1984 सिख विरोधी दंगों से जुड़े पुलबंगश गुरुद्वारा हिंसा और तीन सिखों की हत्या का मामले में दिल्ली की राउज ऐवन्यू कोर्ट ने टाइटलर के खिलाफ ये आरोप तय किए हैं। राउज एवन्यू कोर्ट ने टाइटलर के खिलाफ IPC 147, 149,153A,188, 109, 295, 380, 302 के तहत आरोप तय किया है। मामले में अगली सुनवाई 13 सितंबर को अगली सुनवाई होगी।

कोर्ट ने क्या कहा

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के मामलों की विशेष अदालत के न्यायाधीश राकेश सियाल ने कहा कि उनके खिलाफ अभियोग चलाने के पर्याप्त सबूत हैं। अदालत ने कई अपराधों के लिए आरोप तय करने का आदेश दिया, जिनमें गैरकानूनी ढंग से एकत्र होना, दंगा करना, विभिन्न समूहों के बीच द्वेष को बढ़ावा देना, घर में जबरन घुसना और चोरी शामिल हैं। न्यायाधीश ने कहा, ‘‘आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए पर्याप्त आधार मौजूद हैं।’’

गवाह ने क्या कहा

इससे पहले एक गवाह ने आरोपपत्र में कहा था कि टाइटलर एक नवंबर 1984 को गुरुद्वारा पुल बंगश के सामने एक सफेद एम्बेसडर कार से बाहर निकले और यह कहते हुए भीड़ को उकसाया कि ‘‘सिखों को मार डालो, उन्होंने हमारी मां को मार डाला है।’’ इसके बाद उग्र भीड़ ने तीन लोगों को मार डाला।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article