महाराष्ट्र निकाय चुनाव 2026 LIVE: BMC चुनाव की वोटिंग खत्म, EVM में कैद उम्मीदवारों की किस्मत, किसे जीत-किसे हार,कल आ जायेंगे परिणाम
Maharashtra Local Body Election: महाराष्ट्र में 29 नगर निकायों के चुनाव के लिए आज मतदान हुआ और सबकी नजर मुंबई पर टिकी है, जहां आर्थिक रूप से समृद्ध बीएमसी पर शासन को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाले महायुति और ठाकरे बंधुओं के गठबंधन के बीच दिलचस्प मुकाबला होने की उम्मीद है। मतदान 893 वार्डों की 2,869 सीट के लिए सुबह साढ़े सात बजे शुरू हुआ और शाम साढ़े पांच बजे समाप्त हुआ। कुल 3.48 करोड़ मतदाता 15,931 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) चुनावों में 227 सीट के लिए 1,700 उम्मीदवार मैदान में हैं। इस महानगरपालिका का वार्षिक बजट 74,000 करोड़ रुपये है। मुंबई को छोड़कर, अन्य सभी शहरी निकायों में बहुसदस्यीय वार्ड प्रणाली है। मतगणना 16 जनवरी को होगी।
महाराष्ट्र निकाय चुनाव 2026 LIVE: BMC चुनाव की वोटिंग खत्म, EVM में कैद उम्मीदवारों की किस्मत, किसे जीत-किसे हार,कल आ जायेंगे परिणाम
BMC चुनाव की मतगणना 16 जनवरी को, नतीजे शाम 4 बजे तक आने की उम्मीद
BMC चुनाव अपडेट : बीएमसी चुनाव की वोटिंग खत्म, EVM में कैद उम्मीदवारों की किस्मत
महाराष्ट्र निकाय चुनाव में दोपहर 3:30 बजे तक 45.51% वोटिंग
नेरुल – 45.67%
वाशी – 46.77%
टर्बो – 43.54%
कोपरखैरने – 49.01%
घनसोली – 45.40%
ऐरोली – 45.13%
दीघा – 40.85%
ओवरऑल टर्नआउट – 45.51% हुआ है
बीएमसी चुनाव के दौरान धुले चुनाव में बवाल की खबर वार्ड नंबर 18 में EVM में तोड़फोड़
मुंबई में मतदान सुस्त, 1.30 बजे तक 29 प्रतिशत वोटिंग
मुंबई में मतदान सुस्त हो रहा है, 1.30 बजे तक 29 प्रतिशत वोटिंग की खबर है। बता दें कि बीएमसी की 227 सीटों के लिए कुल 1700 उम्मीदवार मैदान में हैं। बीएमसी के पिछले चुनाव 2017 में हुए थे। इसका कार्यकाल 7 मार्च 2022 को समाप्त हुआ था। मुंबई सहित राज्य की 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव नतीजे 16 जनवरी को घोषित होंगे।
बीएमसी चुनाव: राज ठाकरे ने वोट डाला, राज्य चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया
उन्होंने दावा किया कि वोट डालने के बाद उंगली पर लगी स्याही को सैनिटाइजर से आसानी से मिटाया जा सकता है। ठाकरे ने कहा, वे (सरकार) विपक्षी दलों को नहीं चाहते। सरकार पूरा प्रशासन (चुनाव जीतने के लिए) चला रही है। यह स्वस्थ लोकतंत्र की निशानी नहीं है। सत्ता के दुरुपयोग की भी एक सीमा होती है।
