LIVE

Gyanvapi Masjid Survey Updates: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में आज का सर्वे खत्म, कुछ खंडित मूर्तियां मिलीं

Gyanvapi Masjid Survey News Updates: शनिवार के दिन सर्वे का काम तय समय पर खत्म हुआ। कोर्ट कमिश्नर 17 मई तक कमिश्नर को अपनी रिपोर्ट कोर्ट को सौंपनी होगी। अदालत ने साफ कर दिया कि अगर कोई शख्स सर्व के काम में अवरोध बनने का काम करे तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए। स्थानीय अदालत के फैसले के खिलाफ मुस्लिम पक्षों ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। लेकिन उन्हे किसी तरह की फौरी राहत नहीं मिली।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated May 14, 2022, 13:24 IST
Follow on Google News
Gyanvapi Masjid Survey Updates: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में आज का सर्वे खत्म, कुछ खंडित मूर्तियां मिलीं

Gyanvapi Masjid Survey News Updates: ज्ञानवापी विवाद में वाराणसी की कोर्ट के फैसले के बाद 14 मई को पहले दिन का सर्वे संपन्न हो चुका है। पहले सर्वे का काम का एक कोर्ट कमिश्नर के जिम्मे था। लेकिन अब तीन कोर्ट कमिश्नर सर्वे के काम को आगे बढ़ाएंगे। इसके साथ ही 17 मई को सर्वे की रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जानी है। वाराणसी की स्थानीय अदालत के फैसले के बाद मुस्लिम पक्षकारों ने सुप्रीम कोर्ट से तत्काल रोक लगाने की अपील की थी। लेकिन अदालत ने कहा कि उसने फैसले की कॉपी नहीं पढ़ी है लिहाजा रोक लगाना मुमकिन नहीं है। स्थानीय कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की अपील खारिज करते हुए कहा था कि अजय मिश्रा कोर्ट के कमिश्नर बने रहेंगे। कोर्ट ने यह भी कहा था कि ज्ञानवापी मस्जिद का तहखाना भी खोला जाएगा। अदालत ने साथ ही पूरे मस्जिद परिसर का सर्वे करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा कि जबतक मस्जिद के कमिशन की कार्रवाई पूरी नहीं होती है तब तक सर्वे जारी रहेगा।

MAY 14, 2022 12:05 IST

सर्वे में कुछ खंडित मूर्तियां मिलीं

रविवार को भी सर्वे जारी रहेगा। कल उपर के कमरों का सर्वे होगा। दोनों तहखानों को खोला गया।सर्वे में कुछ खंडित मूर्तियां मिलीं। इसके साथ ही बाहरी हिस्से में कमल के फूल और स्वास्तिक के निशान भी पाए गए।

MAY 14, 2022 11:57 IST

पहले दिन के सर्वे में क्या क्या मिला

पहले दिन के सर्वे में अब तक 3.30 घंटे का काम पूरा हो चुका है। सर्वे में मस्जिद के बाहरी हिस्से स्वास्तिक का निशान मिला है। इसके अलावा मस्जिद के बाहरी हिस्से में कमल के फूल मिले हैं।पहले तहखाने का और उसके बाद श्रृंगार गौरी का सर्वे हुआ।मस्जिद परिसर में आज का सर्वे खत्म हो चुका है। सर्वे टीम भी तहखाने से बाहर निकल गई। बता दें कि इस दफा कुल तीन कोर्ट कमिश्वर सर्वे का हिस्सा बने। यह टीम 17 मई तक सर्वे का काम करेगी और उसी दिन अदालत को रिपोर्ट सौंपेगी। 

MAY 14, 2022 11:08 IST

दूसरे तहखाने की चाबी सौंपी गई

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में दूसरे तहखाने की चाबी सर्वे टीम को सौंप दी गई है। वीडियोग्राफी के लिए खोला गया ज्ञानवापी तहखाने का ताला, सर्वे की टीम भी तहखाने में मौजूद है।ज्ञानवापी सर्वे को लेकर अंजुमन इंतजामिया कमेटी ने सौंपी तहखाने की चाबी, परिसर के चप्पे-चप्पे की वीडियोग्राफी हो रही है।
MAY 14, 2022 10:24 IST

ज्ञानवापी मस्जिद के एक तहखाने में सर्वे

ज्ञानवापी मस्जिद के एक तहखाने में पिछले एक घंटे से सर्वे का दौर संपन्न हो चुका है। पिछले 2 घंटे से सर्वे टीम अलग अलग हिस्सों की वीडियोग्राफी कर रही है।
MAY 14, 2022 09:42 IST

मुस्लिम पक्षकारों को कोर्ट कमिश्नर से था ऐतराज

वाराणसी की अदालत ने ज्ञानवापी-शृंगार गौरी परिसर का सर्वे-वीडियोग्राफी कराने के लिए नियुक्त अधिवक्ता अयुक्त को पक्षपात के आरोप में हटाने की मांग संबंधी याचिका बृहस्पतिवार को खारिज कर दी थी। अदालत ने स्पष्ट किया था कि ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर भी वीडियोग्राफी कराई जाएगी।दीवानी अदालत के न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन) दिवाकर ने अधिवक्ता आयुक्त अजय मिश्रा को हटाने संबंधी याचिका को नामंजूर करते हुए विशाल सिंह को विशेष अधिवक्ता आयुक्त और अजय प्रताप सिंह को सहायक अधिवक्ता आयुक्त के तौर पर नियुक्त किया था। उसने संपूर्ण परिसर की वीडियोग्राफी करके 17 मई तक रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए थे।

MAY 14, 2022 09:32 IST

'ये विवाद अब खत्म होना चाहिए'

'ये विवाद अब खत्म होना चाहिए, दूध का दूध और पानी का पानी होना चाहिए': देखिए, मुस्लिम धर्मगुरु मेहरुद्दीन रंगरेज के इस जवाब पर क्या बोले हिंदू धर्मगुरु आचार्य शैलेश तिवारी
MAY 14, 2022 09:20 IST

कहां है ज्ञानवापी मस्जिद

ज्ञानवापी मस्जिद प्रतिष्ठित काशी विश्वनाथ धाम के करीब स्थित है और स्थानीय अदालत महिलाओं के एक समूह द्वारा इसकी बाहरी दीवारों पर मूर्तियों के सामने दैनिक प्रार्थना की अनुमति मांगने से जुड़ी याचिका पर सुनवाई कर रही है।जिलाधिकारी शर्मा ने इससे पहले कहा था कि शुक्रवार को सभी संबंधित पक्षों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई थी जिसमें उनसे अदालत द्वारा गठित आयोग के काम में अवरोध उत्पन्न न करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग देने की अपील की गई थी।वाराणसी के पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश ने बताया कि सर्वे-वीडियोग्राफी कार्य शुरू हो गया है।

दीवानी अदालत के न्यायाधीश (सीनियर डिविजन) रवि कुमार दिवाकर ने बृहस्पतिवार को मुस्लिम पक्ष की आपत्ति खारिज करते हुए ज्ञानवापी मस्जिद के अंदर भी सर्वे कराने और इस कार्य के लिए नियुक्त अधिवक्ता आयुक्त अजय मिश्रा को नहीं हटाने का निर्णय लिया था।इससे पहले, ज्ञानवापी मस्जिद का रख-रखाव करने वाली संस्था ‘अंजुमन इंतजामिया मसाजिद’ के संयुक्त सचिव सैयद मोहम्मद यासीन ने शुक्रवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में कहा था, “हमने सिविल जज रवि कुमार दिवाकर की अदालत द्वारा बृहस्पतिवार को पारित आदेश को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी है। न्यायालय ने कहा है कि वह इस पर कोई आदेश देने से पहले सभी फाइलें देखेगा। अगर वह इस मामले पर कोई आदेश नहीं देता है तो हम उच्च न्यायालय का दरवाजा भी खटखटा सकते हैं। यासीन ने कहा था, “तब तक हम जिला अदालत द्वारा दिए गए आदेश के पालन में सहयोग करेंगे।वहीं, मुस्लिम पक्ष के वकील अभय नाथ यादव ने कहा था कि जिला अदालत के फैसले को उच्च न्यायालय में चुनौती देने के बारे में अभी कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है। सभी से राय-मशिवरे के बाद ही इस पर कोई निर्णय लिया जाएगा।

MAY 14, 2022 09:10 IST

तहखाना खुलवाने की तैयारी

तहखाना खुलवाने की तैयारी चल रही है। इससे पहले श्रृंगार गौरी का निरीक्षण किया गया। परिसर से साक्ष्यों को जुटाए जा रहे हैं। इन सबके बीच किसी तरह का व्यवधान ना आए इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने साफ कर दिया कि अदालती आदेश की तामील में जो लोग बाधा बनेंगे उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

MAY 14, 2022 08:43 IST

मस्जिद परिसर में सर्वे का काम जारी

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में सर्वे का काम जारी है। इस समय परिसर में कुल 51 लोग हैं। अदालत के आदेश के बाद प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सर्वे के दौरान दोनों पक्षों के लोग मौजूद है। 17 मई तक चलने वाले सर्वे की खास बात यह है कि अब एक की जगह तीन कोर्ट कमिश्नर शामिल हैं। अदालत में 17 मई तक रिपोर्ट भी पेश करनी है। बता दें कि मुस्लिम पक्षकारों की तरफ से सर्व रोकने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दायर की गई थी। लेकिन अदालत ने कहा था कि उनके पास पेपर नहीं हैं और बिना पेपर पढ़े वो फैसला नहीं दे सकते। 

MAY 14, 2022 08:22 IST

सर्वे से जुड़े खास चेहरे

ज्ञानवापी में रोज 4 घंटे सर्वे होगा। हिंदू पक्ष की तरफ से, अंशु दुबे  विभाष दुबे और रामप्रसाद, गणेश शर्मा, रविकांत हैं। वहीं एजाज, रईस, अखलाक  अभयनाथ। सर्वे टीम में  कोर्ट कमिश्नरअजय प्रताप सिंह, विशाल सिंह,अजय मिश्रा। याचिकाकर्ता रेखा पाठक, हरिशंकर जैन. सीता साहू। विभाष दुबे और रामप्रसाद वीडियोग्राफी का काम करेंगे। कुल 51 लोगों की टीम सर्वे का काम करेगी। 

MAY 14, 2022 08:12 IST

सर्वे टीम परिसर में दाखिल

ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में कुछ ही देर में सर्वे का काम शुरू होने वाला है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि जो कोई भी शांति भंग करने की कोशिश करेगा उसके किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। इस बीच सर्वे टीम परिसर में दाखिल हो चुकी है।
MAY 14, 2022 07:58 IST

दोनों पक्षों से 51 लोग मौके पर

ज्ञानवापी परिसर की सुरक्षा सीआरपीएफ के हवाले हैं। इस बीच प्रशासन की तरफ से गाइडलाइंस जारी की गई है। दोनों पक्षों के वकील पहुंच चुके हैं। कुछ देर में सर्व टीम भी मौके पर होगी। दोनों पक्षों की तरफ से कुल 51 लोग हैं। इससे पहले राजनीतिक बयानबाजी में बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने टाइम्स नाउ नवभारत से कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में सिर्फ हिंदुओं को ही दबाया गया है जबकि योगी जी के शासन में ऐसा नहीं होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि कोर्ट का फैसला सर्वमान्य होगा। लोकतंत्र में हम इस व्यवस्था पर विश्वास करते हैं। कोट का हम सम्मान करते हैं।

MAY 14, 2022 07:51 IST

ज्ञानवापी के बाहर सुरक्षा कड़ी

ज्ञानवापी के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मंदिर जाने वाले रास्ते पर एंट्री पर रोक लगा दी गई है। सभी पक्षों को गेट नंबर चार पर बुलाया गया है। कोर्ट कमिश्नर भी कुछ देर में पहुंचने वाले हैं। छावनी में परिसर को तब्दील कर दिया गया है।  इन सबके बीच हम कुछ रोचक जानकारी कुछ खास लोगों की मदद से बताएंगे।लेकिन वाराणसी के डॉक्टर कुलपति तिवारी जी वो शख्स है जो उस तहखाने में 1993 में अंदर जा चुके हैं। सुनिए उनकी जुबानी उस वक्त उन्होंने क्या देखा है , वो सारे सबूत सामने रख रहे है।वाराणसी के बाबुल मिश्रा जी का कहना है मस्जिद की दीवारों पर माँ श्रृंगार गौरी की आकृतियां है साथ ही जिस तहखाने की बात कही जा रही है उसी में असली शिवलिंग है जिसके ऊपर मस्जिद है। तहखाने में शिवलिंग हैं इसलिए मुस्लिम समुदाय कोर्ट के लोगों को अंदर जाने से रोक रहे हैं ताकि सच सामने न आ जाए।

MAY 14, 2022 07:30 IST

सर्वे का काम सुबह 8 बजे से रात 12 बजे तक

ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे पर वाराणसी के एक कोर्ट ने अपना बड़ा फैसला सुनाया था। कोर्ट ने अपने आदेश में ज्ञानवापी मस्जिद का तहखाना खोलने और मस्जिद परिसर के हर हिस्से की वीडियोग्राफी कराने का आदेश दिया है। कोर्ट ने इस काम के लिए दो और कमिश्नर नियुक्त किए हैं। तीन सदस्यीय टीम सर्वे का काम पूरा कर आगामी 17 मई को अपनी रिपोर्ट अदालत को सौंपेगी। सर्वे का यह काम रोजाना सुबह आठ बजे से 12 बजे तक होगा। कोर्ट ने अपने आदेश में साफ कहा है कि सर्वे का यह काम रुकना नहीं चाहिए। यदि कोई सर्वे के काम में अवरोध उत्पन्न करता है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। 

अदालत ने मस्जिद के भीतर मौजूद तहखाने को भी खोलने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कहा है कि तहखाना का ताला यदि खुलता है तो ठीक है नहीं तो इसे तोड़कर सर्वे किया जाए। अदालत ने सर्वे टीम की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिलाधिकारी को सौंपी है। कोर्ट ने अपने फैसले में कोर्ट कमिश्नर अजय मिश्र पर मुस्लिम पक्ष की जो आपत्ति थी, उसे खारिज कर दिया है। कोर्ट ने अजय मिश्र में भरोसा जताते हुए उन्हें कोर्ट कमिश्नर बरकरार रखा है। 

MAY 14, 2022 07:12 IST

17 मई को देनी है सर्वे रिपोर्ट

ज्ञानवापी में सर्वे कराए जाने को लेकर वाराणसी की कोर्ट ने गुरुवार को अहम फैसला दिया। कोर्ट ने मस्जिद के तहखाने का ताला खोलकर उसका भी सर्वे करने का आदेश दिया है। कोर्ट ने कमीशन को अपनी सर्वे रिपोर्ट 17 मई तक सौंपने के लिए कहा है। साथ ही सर्वे के लिए उसने दो और कमिश्नर नियुक्त किए। अदालत ने कहा कि सर्वे के काम में यदि कोई बाधा खड़ी करता है तो पुलिस को उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज करनी चाहिए। कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार सर्वे का काम रुकना नहीं चाहिए।

MAY 14, 2022 06:57 IST

सर्वे से पहले कोर्ट के आदेश के बारे में जानकारी

कोर्ट के फैसले की मुख्य बातें

  1. ज्ञानवापी मस्जिद का तहखाना खुलेगा
  2. टीम में कुल तीन कमिश्नर शामिल होंगे
  3. प्रशासन पूरी टीम को सुरक्षा उपलब्ध कराएगा
  4. पूरे ज्ञानवापी परिसर की वीडियोग्राफी होगी
  5. अजय मिश्र कोर्ट कमिश्नर बने रहेंगे
  6. तीन सदस्यीय टीम ज्ञानवापी का सर्वे करेगी
  7. सर्वे की निगरानी जिलाधिकारी करेंगे
  8. सर्वे का काम पूरा कर 17 मई को रिपोर्ट सौंपे 
  9. सर्वे के काम अवरोध पैदा करने वालों के खिलाफ दर्ज हो FIR
  10. जरूरत पड़े तो तहखाने का ताला तोड़ा जाए
MAY 14, 2022 06:49 IST

सर्वे से पहले सभी पक्षकारों के साथ हुई थी बड़ी बैठक

वाराणसी के एक कोर्ट ने ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वे एवं वीडियोग्राफी करने का आदेश दिया है। अदालत के इस आदेश के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। शनिवार सुबह आठ बजे सर्वे का काम शुरू होगा। इसके लिए प्रशासन ने अपनी तैयारी कर दी है। कोर्ट द्वारा नियुक्त कमीशन के सर्वे के काम में किसी तरह की दिक्कत न हो और शांति व्यवस्था बनी रहे इसे सुनिश्चित करने के लिए वाराणसी के जिलाधिकारी ने शुक्रवार को सभी पक्षकारों के साथ बैठक की।कोर्ट ने अपने आदेश में सर्वे टीम की सुरक्षा की जिम्मेदारी जिलाधिकारी को सौंपी है। बैठक के बाद जिलाधिकारी ने कहा कि ज्ञानवापी मस्जिद में सर्वे कराए जाने को लेकर उनकी सभी पक्षों के साथ बैठक हुई। शनिवार सुबह आठ बजे से मस्जिद में सर्वे का काम शुरू होगा। जिलाधिकारी ने सभी पक्षों से शांति व्यवस्था बनाए रखने एवं कमीशन का सहयोग करने की अपील की गई है।  

MAY 14, 2022 06:37 IST

तहखाने के बारे में लोगों की राय

उस तहखाने के बारे में जो ज्ञानवापी मस्जिद के नीचे है। जिसे लोग तहखाना कह रहे हैं आखिर उस तहखाने का अंदर का नजारा कैसा होगा? हमने बयानों के आधार पर एक आपके लिए एक एनिमेशन तैयार किया है। जब तहखाने का ताला हटेगा और दरवाजा खुलेगा। इसके बाद कोर्ट कमिश्नर गेट से तहखाने के अंदर प्रवेश करेंगे। अंदर जाते ही भगवान आदि विश्वेशर का एक शिवलिंग दिखेगा। शिवलिंग के चारों एक करघा भी बना हुआ है। शिवलिंग के बायीं तरफ दीवार पर भगवान की कई मूर्तियां दिखेंगी। दावा है कि ये मूर्तियां मां गौरी या माता पार्वती और भगवान गणेश की हैं।

MAY 14, 2022 06:36 IST

तहखाना का ताला खुलने से पहले कुछ अहम जानकारी

तहखाना का ताला खुलने से पहले टाइम्स नाउ नवभारत ने उस शख्स से बातचीत की है। जिसने 1992 से पहले ज्ञानवापी मंदिर में बने तहखाने में एक बार नहीं बल्कि कई बार प्रवेश किया है। ये हैं कुलपति तिवारी। कुलपति तिवारी फिलहाल काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत हैं। कुलपति तिवारी ही नहीं बल्कि ASI के पूर्व डायरेक्टर अमरेंद्र नाथ की जुबानी भी आपके सामने ज्ञानवापी मस्जिद की सच्चाई रखने की कोशिश करेंगे।  

MAY 14, 2022 06:35 IST

सर्वे का का अहम काम आज से होगा शुरू

काशी के लिए शनिवार का दिन बेहद अहम है और सिर्फ काशी के लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए बेहद अहम है क्योंकि अब से कुछ घंटे बाद ज्ञानवापी मस्जिद का तहखाना खुलने की उम्मीद है। अभी हमारे साथ काशी से जुड़ी जानकारियां हैं।शनिवार को ज्ञानवापी में सर्वे शुरू होने से पहले, तहखाना खुलने से पहले हम आपको बताने जा रहे हैं कि उस तहखाने में क्या-क्या हो सकता है।