'हमारे लिए विरासत का मतलब देश की धरोहर, कुछ लोगों के लिए अपना परिवार' वंशवाद पर पीएम का तंज
PM Modi Varanasi Visit: देव दीपावली के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार दोपहर बाद वाराणसी पहुंचे। कोविड-19 संकट के बीच पीएम मोदी का अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी का यह पहला दौरा है। वाराणसी में पीएम का आज काफी व्यस्त कार्यक्रम था। वाराणसी पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री ने सबसे पहले हंडिया-राजा तलाब राजमार्ग का उद्घाटन किया।
वाराणसी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने नए कृषि कानूनों के विरोध में कही जा रही बातों का जवाब दिया। पीएम ने कहा कि इन कानूनों को लेकर किसानों के बीच भ्रम फैलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये कानून किसानों की भलाई के लिए हैं और ये कानून उन्हें कानूनी संरक्षण देंगे।
सारनाथ में देखा लाइट एवं साउंड शो
संत रविदास को श्रद्धासुमन अर्पित किए
वाराणसी घाट से निकलने के बाद प्रधानमंत्री मोदी संत रविदास पार्क गए और वहां उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस मौके पर उनके साथ मुख्यमंत्री आदित्यनाथ भी मौजूद थे।
हमारे लिए विरासत का मतलब है देश की धरोहर
पीएम ने राज घाट पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे लिए विरासत का मतलब है देश की धरोहर! जबकि कुछ लोगों के लिए विरासत का मतलब होता है, अपना परिवार और अपने परिवार का नाम। हमारे लिए विरासत का मतलब है हमारी संस्कृति, हमारी आस्था, हमारे मूल्य! उनके लिए विरासत का मतलब है अपनी प्रतिमाएं, अपने परिवार की तस्वीरें।
'काशी के नर और नारी ही देवी और शिव के रूप'
काशी के नर और नारी ही देवी और शिव के रूप हैं। यहां देवता ही दीप प्रज्ज्वलित कर रहे हैं। यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। कोविड-19 संकट की वजह से भले ही चीजें बदल गई हों लेकिन काशी की 'ऊर्जा, भक्ति एवं शक्ति' को कोई नहीं बदल सकता।
देव दीपावली में शरीक हुए पीएम
बाबा विश्वनाथ के दर्शन
पीएम मोदी और सीएम योगी ने की बोट की सवारी
किसानों को बड़े बाजारों तक पहुंचने का विकल्प मिला
'अफवाहें फैलाकर हो रहा विरोध'
अब विरोध करने का नया तरीका शुरू हो गया है। पहले सरकार के फैसलों का विरोध होता था लेकिन अब अफवाहें फैलाकर विरोध किया जा रहा है। फैसला सही भी है तो भी झूठ एवं प्रोपगैंडा फैलाया जा रहा है। किसानों की भलाई के लिए नए कृषि कानूनों का लाया गया है। इन नए कृषि कानूनों का लाभ आने वाले समय में दिखाई देगा।
नए कृषि कानूनों से किसानों को मिले विकल्प
योगी सरकार में तेजी से हो रहा विकास कार्य
किसी क्षेत्र में कनेक्टिविटी के बढ़ जाने पर इसका लाभ वहां के किसानों को भी मिलता है। किसानों के हित को देखते हुए कोल्ड स्टोरेज एवं कृषि से जुड़ी अन्य संरचनाएं विकसित करने के लिए एक लाख करोड़ रुपए के फंड की व्यवस्था की गई है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद राज्य की बुनियादी संरचनाओं का काफी विकास हुआ है। इन दिनों राज्य में 12 एयरपोर्टों पर काम चल रहा है।
वाराणसी के विकास कार्यों को पीएम ने सराहा
पीएम ने कहा कि बीते कुछ सालों में काशी का सौंदर्य बढ़ाने के लिए अनेक कार्य हुए हैं लेकिन अब कनेक्टिविटी बढ़ने से यहां के लोगों को मिलने वाले लाभों को भी देखा जा सकता है। यातायात जाम से लोगों को होने वाली परेशानी से बचाने के लिए यहां नए हाईवे, फ्लाईओवर और सड़कों के चौड़ाईकरण का कार्य हुआ है। वाराणसी और उसके आस पास इन दिनों विकास के इतने कार्य चल रहे हैं। ऐसा आजादी के बाद पहली बार हो रहा है।
राजमार्ग का लाभ वाराणसी एवं प्रयागराज दोनों को मिलेगा-पीएम
हंडिया राजातलाब राजमार्ग का उद्घाटन करने के बाद पीएम ने इसे काशी वासियों के लिए एक तोहफा बताया। एक जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा, 'गुरु नानक जयंती एवं देव दीपावली के पावन पर्व पर वाराणसी को एक बेहतर बुनियादी सुविधा मिल रही है। इस राजमार्ग का लाभ वाराणसी एवं प्रयागराज दोनों जगहों के लोगों को होगा।'
हंडिया-राजा तलाब राजमार्ग का उद्घाटन
वाराणसी पहुंचे पीएम
खजूरी में जनसभा को करेंगे संबोधित
पीएम मोदी 30 नवंबर यानी सोमवार को साढ़े घंटे तक वाराणसी में रहेंगे। इस दौरान वह गंगा नदी पर तैनात क्रूज से वह विश्वनाथ धाम भी जाएंगे। शाम तीन बजे वह खजूरी में जनसभा को संबोधित करेंगे।

