Maharashtra Vidhan Parishad Election Results: महाराष्ट्र विधान परिषद के नतीजे आए, BJP के 5-शिवसेना-NCP के 2-2, कांग्रेस के एक उम्मीदवार की जीत
Maharashtra Vidhan Parishad Election Result 2022 LIVE, Maharashtra MLC Election Results 2022 LIVE Counting Updates: आज महाराष्ट्र विधान परिषद की 10 सीटों के लिए वोट डाले गए। नतीजे भी आज ही आ गए हैं। मुंबई में विधानमंडल परिसर में सुबह 9 बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम चार बजे समाप्त हो गई। कुल 10 सीटों के लिए हुए चुनाव में 11 उम्मीदवार मैदान में थे। महा विकास अघाडी (MVA) के 5 और बीजेपी के सभी 5 प्रत्याशी जीत गए।
Maharashtra Vidhan Parishad Election Result 2022 LIVE, Maharashtra MLC Election Results 2022 LIVE Counting Updates: महाराष्ट्र की महा विकास अघाड़ी (MVA) सरकार के घटक शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस ने दो-दो प्रत्याशी उतारे थे, जबकि भाजपा ने पांच उम्मीदवारों को टिकट दिया। इस चुनाव में निर्दलीय और छोटे दलों की भूमिका को महत्वपूर्ण माना जा रहा था क्योंकि महा विकास आघाडी अपने सभी छह उम्मीदवारों की जीत को लेकर चुनौती का सामना कर रहा था। विधान परिषद के नौ सदस्यों का कार्यकाल सात जुलाई को समाप्त होने वाला है। वहीं, इस साल की शुरुआत में भाजपा के एक सदस्य के निधन के कारण 10वीं सीट पर चुनाव कराया गया। सत्ताधारी गठबंधन के सहयोगी दलों शिवसेना और एनसीपी के दो-दो उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की, जबकि कांग्रेस का एक ही उम्मीदवार जीत सका। वहीं बीजेपी के सभी 5 उम्मीदवार जीत गए। शिवसेना के दोनों उम्मीदवारों सचिन अहीर और अमश्य पड़वी ने भी जीत हासिल की। भाजपा के दरेकर, राम शिंदे, उमा खापरे, श्रीकांत भारतीय और प्रसाद लाड जीते। कांग्रेस के भाई जगताप को जीत मिली। एनसीपी के उम्मीदवार रामराजे निंबालकर और एकनाथ खडसे ने जीत हासिल की।
कांग्रेस के 2 में से एक उम्मीदवार भाई जगताप को जीत मिली
महाराष्ट्र विधान परिषद की 10 सीटों के लिए हुए चुनाव के नतीजे आ गए हैं। 5 सीटों पर बीजेपी, 2-2 सीटों पर शिवसेना-एनसीपी और 1 सीट पर कांग्रेस को जीत मिली है।
Maharashtra Legislative CouncilPolls: बीजेपी के सभी 5 उम्मीदवार जीते
भाजपा के सभी पांच उम्मीदवारों ने विधान परिषद चुनाव जीता है। प्रवीण दरेकर, राम शिंदे, श्रीकांत भारतीय, उमा खपरे और प्रसाद लाड जीते।
Maharashtra MLC election Results: बीजेपी के 4 उम्मीदवारों की हुई जीत
सत्ताधारी गठबंधन शिवसेना, एनसीपी के 2-2 उम्मीदवारों और भाजपा के 4 उम्मीदवारों ने महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव जीता है।
कांग्रेस की आपत्तियां खारिज
भाजपा विधायक मुक्ता तिलक और लक्ष्मण जगताप द्वारा किए गए मतदान पर कांग्रेस द्वारा उठाई गई आपत्तियों को रिटर्निंग ऑफिसर ने खारिज कर दिया है।
Maharashtra MLC election: वोटों की गिनती जारी
कांग्रेस नेता बालासाहेब थोराट ने कहा कि वोटों की गिनती जारी है, हमें उम्मीद है कि अगले 2 घंटे में नतीजे आ जाएंगे। महा विकास अघाड़ी के सभी 6 उम्मीदवार जीतने जा रहे हैं।
NCP नेता नवाब मलिक और अनिल देशमुख नहीं डाल सके वोट
सुप्रीम कोर्ट ने विधान परिषद चुनाव में वोट डालने के लिए जेल में बंद NCP नेताओं नवाब मलिक और अनिल देशमुख को रिहा करने से इनकार कर दिया।
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में सभी 285 पात्र विधायकों ने मतदान किया
महाराष्ट्र विधान परिषद की 10 सीटों के लिए मतदान सोमवार को चार बजे संपन्न हो गया। सभी पात्र विधायकों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया जिनमें कुछ बीमार विधायक भी थे जिन्हें व्हीलचेयर पर विधानमंडल परिसर में लाया गया। मतगणना शाम पांच बजे शुरू हुई।
कांग्रेस ने बीजेपी के 2 विधायकों के वोट रद्द करने की मांग की
महाराष्ट्र कांग्रेस ने भाजपा के दो विधायकों जगताप लक्ष्मण पांडुरंग और तिलक मुक्ता शैलेश पर महाराष्ट्र राज्य चुनाव परिषद में चुनाव नियम, 1961 की संहिता के नियम 40 ए का उल्लंघन करने का आरोप लगाया; वोट रद्द करने की मांग की।
बीजेपी-कांग्रेस ने 1-1 उम्मीदवार ज्यादा उतारा
भाजपा ने चुनाव में पांच उम्मीदवार उतारे हैं और वह अपने संख्या बल के दम पर चार सीटों पर जीत हासिल कर सकती है जबकि दो-दो उम्मीदवार उतारने वालीं शिवसेना और राकांपा को दो-दो सीटों पर जीत मिल सकती है। हालांकि दो उम्मीदवार उतारने वाली कांग्रेस अपने संख्या बल के दम पर केवल एक सीट जीत सकती है। दूसरी सीट पर जीत हासिल करने के लिये उसे निर्दलीय सदस्यों और छोटे दलों का समर्थन हासिल करना होगा।
किस पार्टी के पास कितने वोट
महाराष्ट्र विधानसभा में विधायकों की संख्या फिलहाल 285 है। छोटे दलों और निर्दलीय के खाते में 25 विधायक हैं। विधान परिषद चुनाव में किसी उम्मीदवार को जीत के लिये प्रथम प्राथमिकता के 26 वोट की जरूरत होगी। भाजपा के पास 106, शिवसेना के पास 55, कांग्रेस के पास 44 और राकांपा के पास 52 विधायक हैं।
बीमार विधायक मतदान करने विधान भवन पहुंचे
गंभीर बीमारियों से पीड़ित भाजपा के दो विधायक महाराष्ट्र विधान परिषद की दस सीटों के लिए हो रहे चुनाव में मतदान करने आए जिन्हें व्हीलचेयर पर बिठाकर विधानमंडल परिसर के अंदर ले जाया गया। बीमार विधायकों में से एक मुक्ता तिलक पुणे से आईं। लंबे समय से बिस्तर पर पड़े एक अन्य भाजपा विधायक लक्ष्मण जगताप पुणे से एंबुलेंस से विधान भवन पहुंचे। पैर की चोट से परेशान महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना विधायक शंकरराव गडख अपने कुछ सहयोगियों की मदद से, अपने मताधिकार का उपयोग करने के लिए विधानमंडल परिसर के अंदर गए।
BJP ने इनको दिया टिकट
भाजपा ने निवर्तमान विधान पार्षद लाड और दारेकर को फिर से टिकट दिया है। उसने इनके अलावा राम शिंदे, उमा खापरे और श्रीकांत भारतीय को भी मैदान में उतारा है।
ये हैं MVA उम्मीदवार
एनसीपी ने रामराजे नाइक निंबालकर और पूर्व मंत्री एकनाथ खडसे को मैदान में उतारा है। शिवसेना ने पार्टी पदाधिकारी सचिन अहीर और अमश्य पड़वी को उम्मीदवार बनाया है जबकि कांग्रेस ने मुंबई इकाई के अध्यक्ष भाई जगताप और पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे को चुनाव में खड़ा किया है।
इनका कार्यकाल हो रहा समाप्त
विधान परिषद के सभापति रामराजे नाइक निंबालकर, राज्य के उद्योग मंत्री सुभाष देसाई, दिवाकर रावते, प्रवीण दारेकर, प्रसाद लाड, मराठा नेता विनायक मेटे, पूर्व मंत्री सदाभाऊ खोट, सुरजीत सिंह ठाकुर और संजय दौंड का कार्यकाल सात जुलाई को समाप्त हो रहा है। इनमें से निबांलकर एवं दौंड राकांपा के सदस्य हैं, जबकि दारेकर, ठाकुर और लाड भाजपा से ताल्लुक रखते हैं तथा रावते व देसाई शिवसेना के नेता हैं। मेटे और खोट भाजपा के सहयोगी हैं। दसवीं सीट भाजपा नेता आर. एन. सिंह के निधन के कारण रिक्त हुई थी।

