Coronavirus News Updates: दिल्ली में कोरोना के कुल मामले 87 हजार से ज्यादा, मुंबई में कुल केस 77197 हुए
Covid 19 Cases in India: देश में कोरोना संक्रमण के केस बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। कोरोना के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5 लाख 66 हजार के ऊपर पहुंच चुकी है वहीं 16893 लोगों की जान कोरोना वायरस ले चुका है।
देश में कोरोना वायरस के मामलों में लगातार तेजी आ रही है। कुल मामले बढ़कर 5 लाख से 66 हजार से ऊपर पहुंच गए हैं। देश में अब तक इस घातक संक्रमण से 5,66839 लोग संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि इसमें से 3 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हो गए हैं। 3,34,821 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं देश में अभी कोरोना के एक्टिव केस 2,15,125 हैं। ये वायरस देश में अभी तक 16,893 जानें ले चुका है। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बहुत तेज से बढ़ रहे हैं वहीं राजधानी दिल्ली में कोरोना के केसों में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। राजधानी में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 85,161 हो गई है,जानें इससे जुड़े लाइव अपडेट्स-
मुंबई में कोविड-19 के 903 नए मामले
मुंबई में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 903 नए मामले सामने आए है, जिससे यहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 77,197 हो गई है। इस घातक वायरस से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,554 हो गई है। यहां अब तक 44,170 मरीज इस रोग से ठीक हो चुके हैं। मुंबई में 28,473 मरीजों का इलाज चल रहा हैं।
दिल्ली में कोरोना से 2742 जानें गईं
दिल्ली में कोरोना के 2199 नए मामले सामने आए हैं और 62 मौतें हुई हैं। कुल मामलों की संख्या 87360 हो गई है। अभी तक 58348 मरीज ठीक हो गए हैं। वहीं 26270 सक्रिय मामले हैं। दिल्ली में अभी तक कोरोना से 2742 मौतें हुई हैं।
महाराष्ट्र में कोरोना के 4878 नए मामले
महाराष्ट्र में आज 4878 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 1,74,761 तक पहुंच गई है, जिसमें 75,979 सक्रिय मामले शामिल हैं। महाराष्ट्र में अभी तक 90,911 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। पिछले 48 घंटों में 95 मौतें हुई हैं।
गुजरात में कोरोना के 620 नए केस
गुजरात में पिछले 24 घंटों में कोविड 19 के 620 नए मामले आए हैं और 20 मौतें हुई हैं। कुल मामलों की संख्या 32,446 हो गई है, जिसमें से 23,670 ठीक हो गए हैं और 1,848 मौतें हुई हैं।
बंगाल में 642 नए केस
पश्चिम बंगाल में कोरोना के आज 652 नए मामले सामने आए हैं और 15 मौतें हुई हैं। कुल मामलों की संख्या 18,559 हो गई है और मृत्यु का आंकड़ा 668 हो गया है। राज्य में अभी तक 12,130 मरीज कोरोना से ठीक हो गए हैं। वहीं सक्रिय केस 5761 हैं। डिस्चार्ज रेट 65.35% हैं।
कोविड-19 का टीकाकरण सस्ता, सभी को उपलब्ध होना चाहिए: मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 का टीका तैयार होने पर बड़ी आबादी के टीकाकरण के लिए भारत की तैयारियों की मंगलवार को समीक्षा की और जोर दिया कि टीकाकरण सस्ता और हर किसी के लिए उपलब्ध होना चाहिए।
तमिलनाडु में कोरोना के कुल 90,167 केस
तमिलनाडु में आज कोरोना के 3,943 नए मामले सामने आए हैं और 60 मौतें हुई हैं। कुल सक्रिय मामले 38,889 हैं, अभी तक 50,074 डिस्चार्ज हो चुके हैं और 1,201 मौतें हुई हैं। राज्य में कोरोना के कुल 90,167 मामले हैं।
पश्चिम बंगाल: गरीबों के लिए मुफ्त राशन जून 2021 तक बढ़ा
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, 'हम सुबह 5:30 से 8:30 बजे तक लोगों को सैर करने की अनुमति दे रहे हैं लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के साथ। शादियों और श्राद्ध में 25 लोगों के बजाय अब 50 लोग शामिल हो सकेंगे।' इसके अलावा उन्होंने ऐलान किया कि मैं जून 2021 तक गरीबों के लिए मुफ्त राशन बढ़ा रही हूं।
UP में कोरोना के 672 नए केस
उत्तर प्रदेश के प्रमुख सचिव स्वास्थ अमित मोहन प्रसाद ने बताया, 'पिछले 24 घंटों में कोरोना के 672 नए मामले सामने आए हैं। इस समय एक्टिव केस 6711 हैं। पूरी तरह ठीक होकर डिस्चार्ज लोगों की संख्या 16084 है और डिस्चार्ज लोगों का प्रतिशत 68.46 है। अब तक कोरोना से 697 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। कल प्रदेश में 21414 सैंपल्स की जांच की गई। अब तक कुल 727793 सैंपलों की जांच प्रदेश में की जा चुकी है।'
महाराष्ट्र सरकार ने रेलवे से कर्मचारियों के लिए किया अनुरोध
महाराष्ट्र सरकार रेलवे से विभिन्न केंद्र सरकार के कार्यालयों / प्रतिष्ठानों, उच्च न्यायालयों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के कर्मचारियों को स्थानीय ट्रेनों से यात्रा करने की अनुमति देने का अनुरोध किया है। इस संबंध में अंतिम निर्णय रेलवे द्वारा लिया जाएगा गौरतलब है कि मुंबई में लॉकडाउन के 100वें दिन कोरोना वायरस संक्रमण के 1,247 नए मामले सामने आए, जिसके साथ यहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 76,294 हो गई। कोविड-19 के 92 और मरीजों की मौत हो जाने से इस घातक वायरस से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4,461 हो गया। शहर में अब तक 43,545 मरीज इस रोग से ठीक हो चुके हैं। मुंबई में 28,288 मरीजों का इलाज चल रहा हैं, जबकि 763 नए संदिग्ध मरीजों को अस्पतालों में भर्ती किया गया है।
राजस्थान में कुल मामलों की संख्या 17,754 पहुंची
राजस्थान राज्य स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि में मंगलवार सुबह 10:30 बजे तक 94 COVID19 मामले, 27 रिकवर और 4 मौतें हुईं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 17,754 है, जिसमें 3,397 एक्टिव केस और 409 मौतें शामिल हैं। वहीं नागालैंड के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में कोरोना के 8 नए पॉजिटिव केस दर्ज किए गए, जिसमें पॉजिटिव रोगियों की कुल संख्या 460 थी, जिसमें 292 सक्रिय मरीज और 168 शामिल थे
पीएम मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन आज
देश में जारी कोरोना संकट और चीन से सीमा पर तनाव के बीच एक बार फिर पीएम मोदी देश की जनता से रु-बरु होने जा रहे हैं, कयास हैं कि पीएम आज किस मुद्दे पर अपनी बात रखेंगे, इससे पहले भी कोरोना काल में पीएम मोदी ने समय-समय पर देश को संबोधित किया है, अब आज शाम को ये देखना होगा कि आज किस विषय पर वो देशवासियों को बतायेंगे।वहीं इससे पहले देश में देश में अनलॉक 2 को लेकर घोषणा हो गई है जो 1 जुलाई से 31 जुलाई तक लागू रहेगा, इस बारे में गाइडलाइंस भी जारी कर दी गई हैं, देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 5.5 लाख से भी ज्यादा पहुंच गया है और केस निकलने की रफतार भी जारी है
देश में 1 से 31 जुलाई के बीच अनलॉक 2 जारी रहेगा
कोरोना संकट के बीच देश में अनलॉक 2 (Unlock 2) 1 से 31 जुलाई के बीच अनलॉक 2 जारी रहेगा, इस बारे में सरकार ने सोमवार रात 'अनलॉक-2' के लिए दिशा-निर्देश जारी किए और कहा कि शैक्षणिक संस्थान, मेट्रो रेल सेवाएं, सिनेमाघर तथा जिम अभी बंद रहेंगे। दिशा-निर्देशों में कहा गया कि घरेलू और अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ानों (वंदे भारत मिशन के तहत), जो अभी सीमित रूप में जारी हैं, का चरणबद्ध तरीके से विस्तार किया जाएगा।गृह मंत्रालय ने कहा कि नए दिशा-निर्देश एक जुलाई से प्रभावी होंगे और चरणबद्ध रूप से गतिविधियां दोबारा शुरू करने की प्रक्रिया विस्तारित कर दी गई है। कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से लागू लॉकडाउन में ढील देने के क्रम में पूर्व में ‘अनलॉक-1’ के तहत कुछ ढील दी गई थीं और अब सरकार ने ‘अनलॉक-2’ की घोषणा की है।केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ‘अनलॉक-2’ के तहत व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए जो 30 जून को ‘अनलॉक-1’ के पूरा होने के बाद एक जुलाई से लागू होंगे।
मुंबई में कोरोना की कहर जारी मौत का आंकड़ा साढ़े चार हजार के करीब
महाराष्ट्र में कोरोना केसों की संख्या बढ़ती जा रही है वहां सबसे ज्यादा हालत मुंबई की खराब है वहां सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,247 नए मामले सामने आए थे, जिसके साथ यहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 76,294 हो गई। कोविड-19 के 92 और मरीजों की मौत हो जाने से इस घातक वायरस से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 4,461 हो गया है। जान गंवाने वाले 92 लोगों में 21 लोगों की मौत पिछले 24 घंटों में हो गई और बाकी 71 लोगों की मौत पहले ही हो चुकी थी लेकिन उनकी गणना सोमवार को हुई। अब तक 43,545 मरीज इस रोग से ठीक हो चुके हैं। मुंबई में 28,288 मरीजों का इलाज चल रहा हैं।

