LIVE

Coronavirus News Updates: महाराष्ट्र में कोरोना के रिकॉर्ड 6,330 मामले आए सामने, कुल आंकड़ा 1,86,000 के पार

भारत में कोरोना वायरस से संक्रमण की संख्या छह लाख को पार कर गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 19148 केस सामने आए जबकि 434 लोगों की मौत हुई। अमेरिका, ब्राजील, रूस के बाद भारत कोरोना वायरस के प्रकोप में आने वाला चौथा सबसे बड़ा देश बन गया है। दुनिया भर में एक करोड़ से ज्यादा लोग कोविड-19 से संक्रमित हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated Jul 2, 2020, 23:12 IST
Follow on Google News
Coronavirus News Updates: महाराष्ट्र में कोरोना के रिकॉर्ड 6,330 मामले आए सामने, कुल आंकड़ा 1,86,000 के पार
Photo Credit: AP, File Image

महाराष्ट्र में कोविड-19 के कुल 79,075 एक्टिव केस हैं जबकि 93,154 मरीजों को उपचार के बाद ठीक कर दिया गया है। राज्य में इस महामारी से 8053 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में बुधवार को 2442 नए केस सामने आए जबकि 61 लोगों की मौत हुई। 

JUL 02, 2020 23:12 IST

महाराष्ट्र में पहली बार एक दिन में संक्रमण के मामले 6,000 के पार


महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में सर्वाधिक 6,330 मामले सामने आए जिनके बाद राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 1,86,626 हो गई है, वहीं 125 और लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। राज्य में पहली बार एक दिन में संक्रमण के मामले 6,000 के पार चले गए। राज्य में संक्रमण से मौत के 125 नये मामले सामने आने के बाद अब तक 8,178 लोगों की जान कोविड-19 के कारण जा चुकी है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों से अब तक 8,018 कोरोना वायरस संक्रमितों को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी है। अब राज्य में 77,260 रोगियों का उपचार चल रहा है।
 

JUL 02, 2020 20:42 IST

दिल्ली में आज कोरोना से 61 मौतें हुईं, 2373 नए मामले आए सामने


दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि दिल्ली में गुरुवार को 2373 COVID19 मामले, 3015 डिस्चार्ज और 61 मौतें  हुईं। राष्ट्रीय राजधानी में अब कुल मामलों की संख्या 92175 है, जिसमें 63007 रिकवर / डिस्चार्ज/ माइग्रेट, 26304 एक्टिव केस और 2864 मौतें शामिल हैं। नगर निगम ग्रेटर मुंबई ने बताया कि मुंबई में गुरुवार को कोरोना से 57 मौतें हुईं वहीं 1554 नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं, मुंबई में कुल मामलों की संख्या 80,262 हो गई जिसमें 5903 मरीज आज रिकवर और डिस्चार्ज हुए हैं। 
 

JUL 02, 2020 18:07 IST

अमित शाह की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोरोना पर अहम बैठक


दिल्ली-एनसीआर में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के लिए गृह मंत्री अमित शाह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ की बैठक की, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन, यूपी, हरियाणा और दिल्ली के मुख्यमंत्री समेत कई अहम अधिकारी बैठक में मौजूद रहे, बताया जा रहा है इसमें कोरोना से निपटने को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई, क्योंकि दिल्ली में कोरोना के केस काफी तादाद में सामने आ रहे हैं, वहीं कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या भी कम नहीं है।

JUL 02, 2020 15:47 IST

पिछले 24 घंटे में 11,881 मरीज ठीक हुए, रिकवरी रेट बढ़कर हुआ 59.52%  

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के कुल 11,881 मरीज ठीक हुए हैं। इस तरह उपचार के बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या 3,59,859 हो गई है और रिकवरी रेट बढ़कर 59.52 प्रतिशत हो गया है। मंत्रालय ने बताया कि देश में अभी 2,26,947 एक्टिव केस हैं और ये सभी मामले चिकित्सा निगरानी में हैं।

JUL 02, 2020 14:13 IST

आंध्र प्रदेश में 865 नए केस सामने आए

आंध्र प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 845 नए केस सामने आए हैं जबकि पांच लोगो की मौत हुई है। राज्य में महामारी की संख्या बढ़कर 16,097 हो गई है इनमें से 8565 केस एक्टिव हैं। प्रदेश में इस महामारी से अब तक 198 लोगों की जान जा चुकी है। 

JUL 02, 2020 12:19 IST

केजरीवाल ने लोगों से प्लाजमा डोनेट करने की अपील की

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि आपकी उम्र यदि 18 और 60 साल के बीच है और आपका वजन 59 किलोग्राम से ज्यादा है तो आप कोविड-19 के मरीजों के लिए प्लाजमा डोनेट कर सकते हैं। हालांकि, प्रसूता महिलाएं और स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें वाले व्यक्ति प्लाजमा डोनेट नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि यदि आप प्लाजमा डोनेट करने की स्थिति में हैं तो आप 1031 पर कॉल कर सकते हैं या 8800007722 पर वाट्सअप मैसेज कर कर सकते हैं। इसके बाद डॉक्टर आपसे संपर्क करेंगे।
JUL 02, 2020 11:15 IST

राजस्थान में सामने आए 115 नए केस

राजस्थान में सुबह 10.30 तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 115 नए केस मिले जबकि पांच लोगों की मौत हुई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 की संख्या बढ़कर 18,427 हो गई है जबकि 426 लोगों की मौत हुई है। राज्य में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 3358 है।
JUL 02, 2020 09:55 IST

पिछले 24 घंटे में 19148 केस, 434 लोगों की जान गई

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 19148 केस सामने आए जबकि 434 लोगों की मौत हुई। देश में पॉजिटिव केस की संख्या 6,04,641 है इनमें से 2,26,947 केस एक्टिव हैं। जबकि 3,59,860 मरीजों को उपचार के बाद डिस्चार्ज/ठीक कर दिया गया है। देश में अब तक इस महामारी से 17834 लोगों की मौत हुई है।

JUL 02, 2020 09:00 IST

देश में अब तक 90 लाख से ज्यादा कोविड-19 जांच

भारतीय चिकित्सा एवं अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) का कहना है कि देश में एक जुलाई तक 90 लाख से ज्यादा कोविड-19 की जांच हो चुकी है। इनमें से 2,29,588 सैंपल की जांच बुधवार को हुई।  

JUL 02, 2020 08:51 IST

मिजोरम में 24 घंटे में कोई नया केस नहीं

मिजोरम सरकार ने गुरुवार को कहा कि राज्य में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस का कोई नया केस नहीं मिला है। पिछले 24 घंटे में 382 नमूनों की जांच की गई। राज्य में कोविड-19 के 160 केस हैं। जबकि 123 मरीजों को उपचार के बाद ठीक कर दिया गया है। राज्य में एक्टिव केस 37 हैं। यहां कोरोना के एक भी मरीज की मौ नहीं हुई है।
JUL 02, 2020 08:50 IST

ब्राजील में  अब तक 60 हजार लोगों की मौत

ब्राजील में कोरोना वायरस से जान गंवानों वाले लोगों की संख्या बुधवार को 60 हजार को पार कर गई। यहां पिछले 24 घंटे में 1038 लोगों की मौत हुई है। अमेरिका के बाद इस महामारी से प्रभावित होने वाला ब्राजील दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है।
 

JUL 02, 2020 08:50 IST

कुवैत से 177 भारतीय स्वदेश पहुंचे

कोविड-19 की वजह से कुवैत में फंसे 177 भारतीय नागरिकों को बुधवार को स्वदेश लाया गया। इन भारतीयों को विमान से चंडीगढ़ लाया गया। यहां से इन लोगों को उनके जिला भेजा जाएगा। अपने जिला पहुंचने पर इन लोगों को सरकार के नियमों के मुताबिक क्वरंटाइन से गुजरना होगा।