LIVE

Corona: महाराष्ट्र से राहत की खबर, नए मामलों और मौत के आंकड़ों में आई गिरावट, 24 घंटे में 572 मौतें

Coronavirus News: देश में कोरोना के मामलों को लेकर फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। हर रोज जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वो लोगों को चिंता में डाल रहे हैं। लोगों को अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है और ये स्थिति कमोबेश जारी है।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated May 9, 2021, 21:08 IST
Follow on Google News
Corona: महाराष्ट्र से राहत की खबर, नए मामलों और मौत के आंकड़ों में आई गिरावट, 24 घंटे में 572 मौतें

Coronavirus: देश में कोरोना का हाहाकार मचा हुआ है, जहां भी निगाह उठाइए आपको बेड, ऑक्सीजन और आईसीयू की डिमांड करते हुए तमाम पोस्ट दिख जाएंगे। केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार तक इस घातक महामारी से निपटने की पुरजोर कोशिशों में जुटी हैं लेकिन फिलहाल समाधान निकलता नजर नहीं आ रहा है। बीते 4 दिनों से लगातार 4 लाख से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। कुछ राज्यों में कोरोना का ग्राफ गिरा तो है लेकिन मौतों का आंकड़ा अभी भी बढ़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ कोविड वैक्सीनेशन अभियान भी जोरों से जारी है। इस बीच गोवा में आज से 15 दिनों का कोविड कर्फ्यू शुरू हो गया है जो 23 मई तक रहेगा। कोरोना वायरस से जुड़े अपडेट्स के लिए यहां बने रहें:

MAY 09, 2021 21:08 IST

बंगाल में 19 हजार से ज्यादा नए केस

पश्चिम बंगाल में एक दिन में सबसे अधिक 19,441 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, 124 और लोगों की मौत।
 

MAY 09, 2021 20:43 IST

महाराष्ट्र में मौत के आंकड़ों में आई कमी

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 48,401 नए मामले सामने आए हैं। 60,226 मरीजों को छुट्टी मिली है और 572 मौतें दर्ज की गई हैं। सक्रिय मामले 6,15,783 हैं। अभी तक कुल 44,07,818 मरीज ठीक हो गए हैं। मरने वालों की कुल संख्या 75,849 है।

MAY 09, 2021 19:41 IST

कर्नाटक में 24 घंटे में 490 मौतें

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 47,930 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 31,796 लोग डिस्चार्ज हुए और 490 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। 

कुल मामले: 19,34,378

कुल डिस्चार्ज: 13,51,097

सक्रिय मामले: 5,64,485

कुल मृत्यु: 18,776

MAY 09, 2021 19:17 IST

UP में 23 हजार से ज्यादा नए केस

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 23,333 नए कोविड 19 मामले सामने आए हैं। 34,636 रिकवर हुए हैं और 296 मौतें हुई हैं। सक्रिय मामले 2,33,981 हैं। राज्य में कुल मामले 15,03,490 हुए।

MAY 09, 2021 19:15 IST

उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में 296 मौतें

पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 296 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। कल प्रदेश में 2,29,186 सैंपल की जांच की गई। संक्रमण के बाद कुल 12,54,045 व्यक्ति संक्रमण मुक्त हो चुके हैं: उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद

MAY 09, 2021 19:09 IST

तमिलनाडु में 236 मौतें

तमिलनाडु में 28,897 नए मामले
24 घंटे में 236 मौतें 
23,515 डिस्चार्ज
सक्रिय मामले: 1,44,547
कुल केस: 13,80,259
कुल मौतें: 15,648

MAY 09, 2021 19:07 IST

राजस्थान में 159 मौतें

राजस्थान में आज कोरोना के 17,921 नए मामले सामने आए। 24 घंटे में 159 मौतें हुई हैं और 16,880 डिस्चार्ज हुए हैं। कुल मामले बढ़कर 7,56,707 हो गए हैं। मौत का आंकड़ा 5665 हो गया है। अभी तक 5,50,853 रोगी ठीक हो चुके हैं। राजस्थान में 2,00,189 सक्रिय मामले हैं।

MAY 09, 2021 18:05 IST

छत्तीसगढ़ में बढ़ी सख्ती

छत्तीसगढ़ सरकार का कहना है कि केवल 10 लोगों को शादियों, अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी; सभी प्रकार के धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक और अन्य कार्यक्रम बंद रहेंगे।

MAY 09, 2021 15:10 IST

दिल्ली में कोरोना के 13 हजार से ज्यादा नए केस

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 13,336 नए मामले सामने आए हैं और 273 मौतें हुई हैं। इस दौरान 14,738 मरीज ठीक हुए हैं। कुल मामले बढ़कर 13,23,567 हुए। मौत का आंकड़ा बढ़कर  19,344 हो गया है। अभी तक 12,17,991 मरीज ठीक हो गए हैं। दिल्ली में सक्रिय मामले 86,232 हैं। पॉजिटिविटी रेट घटकर 21.67% हो गया है।

MAY 09, 2021 11:41 IST

यूपी में लॉकडाउन की अवधि और बढ़ी


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला 17 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाया गया 17 मई सुबह 7:00 बजे तक यूपी में रहेगा लॉकडाउन, इससे पहले राज्य में लॉकडाउन 10 मई तक बढ़ाया गया था गौर हो कि हाल के दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में बड़ी संख्या में वृद्धि हुई है। 
 

MAY 09, 2021 10:51 IST

लगातार दूसरे दिन कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 4 हजार के पार

देश में कोरोना का कहर जारी है और तेजी के साथ कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं, संडे को लगातार चौथे दिन कोरोना के 4 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं जबकि लगातार दूसरे दिन कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 4 हजार के पार रही, बीते 24 घंटों की बात करें तो देश में इस दौरान कोरोना के 4,03,738 नए मामले सामने आए हैं जबकि 4,092 लोगों ने अपनी जान गंवाई है वहीं 3,86,444 लोगों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है।इसी के साथ अब देश में कुल मामलों की संख्या 2,22,96,414 है जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 37,36,648 हो गई है. इसके अलावा अब तक 2,42,362 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।
MAY 09, 2021 10:48 IST

कर्नाटक में कोरोना संक्रमण से 482 और रोगियो की मौत

कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को 482 लोगों की मौत के बाद महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 18,286 हो गई। इसके अलावा संक्रमण के 47,563 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 18,86,448 हो गई है। 34,881 लोगों को छुट्टी मिलने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 13,19,301 हो गई है। विभाग ने बताया अब तक 2.69 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है। शनिवार को 1,57,027 नमूनों की जांच की गई।

MAY 09, 2021 10:48 IST

मिजोरम में कोविड-19 के 169 नए मामले आए सामने

मिजोरम में चुनावी ड्यूटी के बाद पश्चिम बंगाल से लौटे 12 पुलिसकर्मी समेत कम से कम 169 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामले 7,551 पर पहुंच गए हैं। अभी तक पश्चिम बंगाल और असम में चुनावी ड्यूटी पर गए 705 पुलिसकर्मियों में से 287 संक्रमित पाए गए हैं।संक्रमण के 169 नए मामलों में से 105 आइजोल जिले, 11 लुंगलेई, 12-12 मामले सियाहा और कोलासिब जिलों, 10 सैतुअल, सात सेरचिप, आठ खावजॉल और चार मामित से सामने आए।