Corona: महाराष्ट्र से राहत की खबर, नए मामलों और मौत के आंकड़ों में आई गिरावट, 24 घंटे में 572 मौतें
Coronavirus News: देश में कोरोना के मामलों को लेकर फिलहाल राहत मिलती नहीं दिख रही है। हर रोज जो आंकड़े सामने आ रहे हैं वो लोगों को चिंता में डाल रहे हैं। लोगों को अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है और ये स्थिति कमोबेश जारी है।
Coronavirus: देश में कोरोना का हाहाकार मचा हुआ है, जहां भी निगाह उठाइए आपको बेड, ऑक्सीजन और आईसीयू की डिमांड करते हुए तमाम पोस्ट दिख जाएंगे। केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार तक इस घातक महामारी से निपटने की पुरजोर कोशिशों में जुटी हैं लेकिन फिलहाल समाधान निकलता नजर नहीं आ रहा है। बीते 4 दिनों से लगातार 4 लाख से ज्यादा कोरोना के नए मामले सामने आ रहे हैं। कुछ राज्यों में कोरोना का ग्राफ गिरा तो है लेकिन मौतों का आंकड़ा अभी भी बढ़ रहा है। वहीं दूसरी तरफ कोविड वैक्सीनेशन अभियान भी जोरों से जारी है। इस बीच गोवा में आज से 15 दिनों का कोविड कर्फ्यू शुरू हो गया है जो 23 मई तक रहेगा। कोरोना वायरस से जुड़े अपडेट्स के लिए यहां बने रहें:
बंगाल में 19 हजार से ज्यादा नए केस
पश्चिम बंगाल में एक दिन में सबसे अधिक 19,441 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई, 124 और लोगों की मौत।
महाराष्ट्र में मौत के आंकड़ों में आई कमी
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 48,401 नए मामले सामने आए हैं। 60,226 मरीजों को छुट्टी मिली है और 572 मौतें दर्ज की गई हैं। सक्रिय मामले 6,15,783 हैं। अभी तक कुल 44,07,818 मरीज ठीक हो गए हैं। मरने वालों की कुल संख्या 75,849 है।
कर्नाटक में 24 घंटे में 490 मौतें
कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 47,930 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 31,796 लोग डिस्चार्ज हुए और 490 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई।
कुल मामले: 19,34,378
कुल डिस्चार्ज: 13,51,097
सक्रिय मामले: 5,64,485
कुल मृत्यु: 18,776
UP में 23 हजार से ज्यादा नए केस
उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 23,333 नए कोविड 19 मामले सामने आए हैं। 34,636 रिकवर हुए हैं और 296 मौतें हुई हैं। सक्रिय मामले 2,33,981 हैं। राज्य में कुल मामले 15,03,490 हुए।
उत्तर प्रदेश में 24 घंटे में 296 मौतें
पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 296 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। कल प्रदेश में 2,29,186 सैंपल की जांच की गई। संक्रमण के बाद कुल 12,54,045 व्यक्ति संक्रमण मुक्त हो चुके हैं: उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद
तमिलनाडु में 236 मौतें
तमिलनाडु में 28,897 नए मामले
24 घंटे में 236 मौतें
23,515 डिस्चार्ज
सक्रिय मामले: 1,44,547
कुल केस: 13,80,259
कुल मौतें: 15,648
राजस्थान में 159 मौतें
राजस्थान में आज कोरोना के 17,921 नए मामले सामने आए। 24 घंटे में 159 मौतें हुई हैं और 16,880 डिस्चार्ज हुए हैं। कुल मामले बढ़कर 7,56,707 हो गए हैं। मौत का आंकड़ा 5665 हो गया है। अभी तक 5,50,853 रोगी ठीक हो चुके हैं। राजस्थान में 2,00,189 सक्रिय मामले हैं।
छत्तीसगढ़ में बढ़ी सख्ती
छत्तीसगढ़ सरकार का कहना है कि केवल 10 लोगों को शादियों, अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति दी जाएगी; सभी प्रकार के धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक और अन्य कार्यक्रम बंद रहेंगे।
दिल्ली में कोरोना के 13 हजार से ज्यादा नए केस
दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 13,336 नए मामले सामने आए हैं और 273 मौतें हुई हैं। इस दौरान 14,738 मरीज ठीक हुए हैं। कुल मामले बढ़कर 13,23,567 हुए। मौत का आंकड़ा बढ़कर 19,344 हो गया है। अभी तक 12,17,991 मरीज ठीक हो गए हैं। दिल्ली में सक्रिय मामले 86,232 हैं। पॉजिटिविटी रेट घटकर 21.67% हो गया है।
यूपी में लॉकडाउन की अवधि और बढ़ी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला 17 मई तक लॉकडाउन को बढ़ाया गया 17 मई सुबह 7:00 बजे तक यूपी में रहेगा लॉकडाउन, इससे पहले राज्य में लॉकडाउन 10 मई तक बढ़ाया गया था गौर हो कि हाल के दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में बड़ी संख्या में वृद्धि हुई है।
लगातार दूसरे दिन कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या 4 हजार के पार
कर्नाटक में कोरोना संक्रमण से 482 और रोगियो की मौत
कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण से शनिवार को 482 लोगों की मौत के बाद महामारी से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 18,286 हो गई। इसके अलावा संक्रमण के 47,563 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 18,86,448 हो गई है। 34,881 लोगों को छुट्टी मिलने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 13,19,301 हो गई है। विभाग ने बताया अब तक 2.69 करोड़ नमूनों की जांच की जा चुकी है। शनिवार को 1,57,027 नमूनों की जांच की गई।
मिजोरम में कोविड-19 के 169 नए मामले आए सामने
मिजोरम में चुनावी ड्यूटी के बाद पश्चिम बंगाल से लौटे 12 पुलिसकर्मी समेत कम से कम 169 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामले 7,551 पर पहुंच गए हैं। अभी तक पश्चिम बंगाल और असम में चुनावी ड्यूटी पर गए 705 पुलिसकर्मियों में से 287 संक्रमित पाए गए हैं।संक्रमण के 169 नए मामलों में से 105 आइजोल जिले, 11 लुंगलेई, 12-12 मामले सियाहा और कोलासिब जिलों, 10 सैतुअल, सात सेरचिप, आठ खावजॉल और चार मामित से सामने आए।

