LIVE

Corona: कोरोना की कहर मचाने वाली लहर के बीच जारी है टीकाकरण, अभी तक 18 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी गईं

कोरोना महामारी की दूसरी लहर का सामना देश कर रहा है। अगर बात आंकड़ों की करें तो वो डराने वाले हैं। लेकिन उन सबके बीच कुछ राज्यों से पॉजिटिविटी रेट में कमी आ रही है जो शुभ संकेत है। इसके साथ ही सरकार ने गुरुवार को कई तरह के ऐलान किए थे जिसे जानकार कोरोना के खिलाफ लड़ाई में बेहतर कदम बता रहे हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलटाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलUpdated May 15, 2021, 06:43 IST
Follow on Google News
Corona: कोरोना की कहर मचाने वाली लहर के बीच जारी है टीकाकरण, अभी तक 18 करोड़ से ज्यादा खुराकें दी गईं

कोरोना संक्रमण के इस दौर में हर किसी को इंतजार है कि इस फेज से कब मुक्ति मिलेगी। अगर बात आंकड़ों की करें तो उसकी संख्या लाखों में है और मरने वालों की संख्या भी हजारों में है। इन सबके बीच जिस तरह से नदियों और श्मशान पर नजारा दिख रहा है वो भयावह है। सरकार दावा कर रही है हालात नियंत्रण में है लेकिन लोगों का कहना है कि कहीं न कहीं सरकार अपनी जिम्मेदारी समझने में नाकाम रही है। 

MAY 15, 2021 06:43 IST

शहीद भगत सिंह के भतीजे का कोविड-19 संबंधी जटिलताओं से निधन

शहीद ए आजम भगत सिंह के भतीजे अभय सिंह संधु का कोविड-19 के बाद की जटिलताओं के चलते शुक्रवार को मोहाली स्थित एक निजी अस्पताल में निधन हो गया।पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने संधु के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि 63 वर्षीय सामाजिक कार्यकर्ता ने फोर्टिस अस्पताल में अंतिम सांस ली 'जहां वह कोविड-19 के बाद की स्वास्थ्य जटिलताओं से उबरने में विफल रहे।'अस्पताल के सूत्रों ने कहा कि संधु का निधन कोविड-19 के बाद की जटिलताओं के कारण हुआ।मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी संधु के निधन पर दुख व्यक्त किया है। संधु शहीद भगत सिंह के छोटे भाई कुलबीर सिंह के पुत्र थे।

MAY 14, 2021 23:56 IST

देश में कोविड रोधी टीके की 18 करोड़ से अधिक खुराक दी गईं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में अब तक कोविड रोधी टीके की 18 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। रात आठ बजे तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश में कोविड रोधी टीके की दी गईं खुराकों की कुल संख्या 18,04,29,261 है।

MAY 14, 2021 21:45 IST

गुजरात: म्यूकोर्मिकोसिससे के 296 रोगी भर्ती

अहमदाबाद के सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जेवी मोदी ने बताया कि म्यूकोर्मिकोसिससे के 296 रोगियों को यहां भर्ती कराया गया, अलग से वार्ड खोला गया है। जरूरत पड़ी तो बेड बढ़ाएंगे। सरकार हमें इसके उपचार के लिए प्रतिदिन आवश्यकता के अनुसार एम्फोटेरिसिन और ओरल एंटी-फंगल दवाएं प्रदान करती है।

MAY 14, 2021 20:16 IST

महाराष्ट्र में कोरोना से 695 मौतें

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 39,923 नए मामले सामने आए है। इस दौरान 53,249 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं और 695 मौतें हुई हैं। यहां कुल मामले 53,09,215 हुए। अभी तक 47,07,980 रोगी इस वायरस से ठीक हो चुके हैं। मरने वालों की कुल संख्या 79,552 हुई। महाराष्ट्र में कुल सक्रिय मामले 5,19,254 हैं।

MAY 14, 2021 19:54 IST

राजस्थान में 155 और मौतें

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 14,289 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 13,270 लोग डिस्चार्ज हुए और 155 लोगों की मृत्यु दर्ज़ की गई। 

कुल मामले:  8,35,814

कुल डिस्चार्ज: 6,16,589

कुल मृत्यु: 6,472

कुल सक्रिय मामले: 2,12,753

MAY 14, 2021 19:53 IST

तमिलनाडु में 24 घंटे में कोरोना से 288 मौतें

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 31,892 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 20,037 लोग डिस्चार्ज हुए और  288 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। 

कुल मामले:  15,31,377

कुल डिस्चार्ज: 13,18,982

कुल मृत्यु: 17,056

कुल सक्रिय मामले: 1,95,339

MAY 14, 2021 19:21 IST

कर्नाटक में 24 घंटे में 373 मौतें

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 41,779 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 35,879 लोग डिस्चार्ज हुए और 373 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई। 

कुल मामले: 21,30,267

कुल डिस्चार्ज: 15,10,557

कुल मृत्यु: 21,085

कुल सक्रिय मामले: 5,98,605

MAY 14, 2021 19:20 IST

दिल्ली में 24 घंटे में 289 मौतें

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के  8,506 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 14,140 लोग डिस्चार्ज हुए और 289 लोगों की मृत्यु दर्ज की गई।
 
कुल मामले: 13,80,981

कुल डिस्चार्ज: 12,88,280

कुल मृत्यु: 20,907

कुल सक्रिय मामले: 71,794

MAY 14, 2021 18:42 IST

केरल में 23 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

केरल सरकार ने कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए राज्य में लागू लॉकडाउन को 23 मई तक बढ़ाने की शुक्रवार को घोषणा की। इससे पहले राज्य में आठ से 18 मई तक लॉकडाउन लागू किया गया था। मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने कहा कि जिलों में जांच में संक्रमण की उच्च दर सामने आने के मद्देनजर लॉकडाउन बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। तिरुवनंतपुरम, एर्नाकुलम, त्रिशूर और मलप्पुरम में ट्रिपल लॉकडाउन लगाया जाएगा, जहां पॉजिटिविटी रेट अधिक है।

MAY 14, 2021 17:38 IST

UP में कोरोना से 24 घंटे में 312 मौतें

उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण से और 312 मरीजों की मौत हो गई जबकि संक्रमण के 15,747 नए मामले सामने आए हैं । अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 312 मरीजों की मौत होने के साथ ही महामारी से राज्य में होने वाली मौतों की संख्या बढ़कर 16,958 हो गई है। उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण के 15,747 नए मामले आए हैं, जबकि अभी तक कुल 15,96,628 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

MAY 14, 2021 15:44 IST

' ICU मरीजों की मृत्यु हो रही है क्योंकि वे रिकवर नहीं कर पा रहे'

दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल के चेयरमैन डॉ.डी.एस राणा ने कहा है कि देश में संक्रमण की दर कम हो गई है, इसलिए नए मामले कम आएंगे। ICU मरीजों की मृत्यु हो रही है क्योंकि वे रिकवर नहीं कर पा रहे हैं। बच्चों के ऊपर वैक्सीन का ट्रायल अगर जल्द शुरू हो जाता है तो फिर हम उन्हें भी वैक्सीन देंगे।

MAY 14, 2021 15:01 IST

कोविड से प्रभावित परिवारों के लिए दिल्ली सरकार का खास ऐलान

दिल्ली सरकार कोविड-19 के कारण कमाने वाले सदस्यों को खोने वाले परिवारों की हर तरह से मदद करेगी।हम कोविड-19 वैश्विक महामारी के कारण अनाथ हुए बच्चों की शिक्षा एवं अन्य खर्च वहन करेंगे।हम नए ऑक्सीजन बिस्तर तैयार रहे हैं और ऑक्सीजन सिलेंडर खरीद रहे हैं ताकि जब भी मामले बढ़ें, हमारी ओर से कोई कमी न नजर आए।1,200 आईसीयू बिस्तर तैयार हैं, आज से या कल से परिचालन होने लगेगा।आईसीयू में बिस्तर अब भी भरे हुए हैं जिसका मतलब है कि कोविड-19 के गंभीर मरीज कम नहीं हुए हैं।दिल्ली में संक्रमण की दर घटकर 12 प्रतिशत हुई, पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 8,500 मामले दर्ज किए गए।

MAY 14, 2021 13:15 IST

ऑक्सीजन सिलेंडर के सौदागर को जमानत देने से कोर्ट ने किया इनकार

दिल्ली उच्च न्यायालय ने व्यवसायी नवनीत कालरा की अग्रिम जमानत से संबंधित मामले को दक्षिण दिल्ली के एक रेस्तरां में ऑक्सीजन सांद्रता की जमाखोरी से संबंधित मामले में 18 मई के लिए स्थगित कर दिया। अदालत ने उन्हें कोई अंतरिम सुरक्षा देने से इनकार कर दिया।
MAY 14, 2021 13:11 IST

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 257 नए मामले

अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के 257 नए मामले आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 21,110 हो गयी है और संक्रमण से तीन और लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 72 हो गयी है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शुक्रवार को इस बारे में बताया।उन्होंने बताया कि कैपिटल कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में सबसे अधिक 66 मामले आये हैं। इसके बाद चांगलांग (38), लोहित (27), तवांग (23), लोअर सुबनसिरी (19), लोअर दिबांग वैली (16), नमसाई (11) और वेस्ट सियांग (10) का स्थान है।

अरुणाचल प्रदेश में वर्तमान में 2,164 मरीजों का उपचार चल रहा है जबकि 18,871 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं। इनमें बृहस्पतिवार से ठीक हुए कम से कम 180 मरीज भी शामिल हैं।
राज्य निगरानी अधिकारी लोबसांग जाम्पा ने बताया कि कुल मिलाकर 4,95,141 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है।
इस बीच राज्य टीकाकरण अधिकारी दिमोंग पाडुंग ने बताया कि जनवरी में टीकाकरण कार्यक्रम शुरू होने के बाद से 2,98,924 लोगों का टीकाकरण हुआ है।

MAY 14, 2021 10:50 IST

कोविड की वजह से आप के पूर्व विधायक जरनैल सिंह का निधन

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक जरनैल सिंह के निधन पर शुक्रवार को शोक जताया।केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के पूर्व विधायक जरनैल सिंह जी के असामयिक निधन से बेहद दुखी हूं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे। समाज में उनके योगदान के लिए उन्हें हमेशा याद किया जायेगा।’’सिसोदिया ने सिंह को एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर याद किया जिन्होंने 1984 के सिख विरोधी दंगा पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली विधानसभा में अपने पूर्व साथी जरनैल सिंह के निधन का समाचार हम सबके लिए दुखद है। 1984 के नरसंहार के पीड़ित परिवारों के न्याय के लिए लड़ने वाली एक बुलंद आवाज़ हमारे बीच से चली गई। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में जगह दे।’’

MAY 14, 2021 09:34 IST

24 घंटों में 3,43, 144 केस, 4 हजार मौत

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में भारत में 3,43,144 नए # COVID19 मामले, 3,44,776 डिस्चार्ज और 4,000 मौतें हुई हैं।

कुल मामले: 2,40,46,809
कुल छुट्टी: 2,00,79,599
मरने वालों की संख्या: 2,62,317

सक्रिय मामले: 37,04,893

कुल टीकाकरण: 17,92,98,584

MAY 14, 2021 09:31 IST

कोविड से गौतमबुद्धनगर में 10 की मौत

उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर में शुक्रवार सुबह तक कोरोना वायरस के कारण 10 और लोगों की मौत हो गई और 676 लोग संक्रमित पाए गए हैं जबकि 937 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है।जनपद में कोविड-19 की वजह से मरने वाले लोगों की कुल संख्या 371 हो गई है और संक्रमण के मामले 58,200 पर पहुंच गए हैं।जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर सुनील दोहरे ने बताया कि शुक्रवार सुबह तक कोरोना वायरस के 676 मामले सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि अब भी 7,500 मरीजों का कोविड-19 के लिए उपचार चल रहा है।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि अब तक जनपद में 50,600 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह तक 10 और लोगों की इस महामारी की वजह से मौत हो गई है।
उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों में कोरोना वायरस के मामले बेतहाशा बढ़े हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि सामाजिक दूरी का पालन करें, मास्क लगाएं तथा साफ सफाई का ध्यान रखें। साथ ही जरूरत होने पर ही घर से निकले।

MAY 14, 2021 08:52 IST

भारत को 159 ऑक्सीजन सांद्रक भेजने की तैयारी कर रहे: पेंटागन

पेंटागन की ओर से बताया गया कि अमेरिका के रक्षा बल अगले हफ्ते वाणिज्यिक उड़ान के माध्यम से भारत में 159 ऑक्सीजन सांद्रक भेजने की तैयारी कर रहे हैं।पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने बृहस्पतिवार को एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘रक्षा संसाधन एजेंसी त्राविस एयरफोर्स बेस पर 159 ऑक्सीजन सांद्रक तैयार कर रही है। इन्हें वाणिज्यिक उड़ान के जरिए सोमवार यानी 17 मई को भारत रवाना किया जाएगा।’उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित ही हम भारत सरकार में अपने सहयोगियों के साथ करीबी संपर्क में बने हुए हैं ताकि उन्हें हर वो सहायता दे सकें जिसकी उन्हें आवश्यकता है। किर्बी ने कहा कि रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन भी चाहते हैं कि पेंटागन भारत के नेताओं के साथ समन्वय बनाकर और उनसे परामर्श कर उनकी हर संभव मदद करे।

MAY 14, 2021 07:53 IST

राजस्थान सरकार ने खराब वेंटिलेटर्स की जांच की मांग

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ‘पीएम केयर्स फंड’ से उपलब्ध कराये गये खराब वेंटिलेटर्स की खरीद की जांच केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से करवाने की मांग की है।गहलोत ने यहां जारी एक बयान में कहा, ‘‘भारत सरकार ने प्रदेश को पीएम केयर्स फंड से 1900 वेंटिलेटर उपलब्ध करवाए थे। इन वेंटिलेटरों के इंस्टॉलेशन और मेंटिनेंस की जिम्मेदारी भारत सरकार की थी। डॉक्टरों के मुताबिक इनमें से कई वेंटिलेटरों में तकनीकी कमियां हैं जिनके कारण इन्हें इस्तेमाल करना रोगियों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘डॉक्टरों ने बताया कि इन वेंटिलेटरों में प्रेशर ड्रॉप की समस्या है। एक-दो घंटे लगातार काम करने के बाद ये वेंटिलेटर बन्द हो जाते हैं। इनमें पीआईओ2 में अचानक कमी, ऑक्सीजन सेन्सर एवं कम्प्रेशर के फेल होने की परेशानी है। राजस्थान के अलावा मध्य प्रदेश, पंजाब, महाराष्ट्र एवं गुजरात में भी इन वेंटिलेटरों में अलग-अलग समस्याएं सामने आई हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि इन वेंटिलेटरों की समस्या से अवगत करवाने एवं इनको जल्द से जल्द ठीक करवाने हेतु राजस्थान सरकार द्वारा दो पत्र सचिव स्तर पर एवं एक पत्र मंत्री स्तर पर भारत सरकार को लिखे गये।

MAY 14, 2021 07:52 IST

असम में कोविड​​-19 से 75 और नगालैंड में 12 लोगों की मौत

असम में बृहस्पतिवार को कोविड​​-19 के कारण 75 और मौतें होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,984 तक पहुंच गई, जबकि 5,468 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के साथ ही राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,15,554 हो गए। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) ने यह जानकारी दी।मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि केंद्र सरकार जल्द ही टीकों की आपूर्ति बढ़ाएगी और राज्य में प्रतिदिन एक लाख लोगों को टीका लगाया जा सकता है।एनएचएम ने एक बुलेटिन में कहा कि वर्तमान में, राज्य में कुल 42,144 मरीजों का इलाज चल रहा है।दिन में 4,219 रोगियों के बीमारी से उबरने के बाद राज्य में अब तक इस बीमारी से ठीक हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,70,079 हो गई।

इस बीच, नगालैंड में बृहस्पतिवार को कोविड-19 से 12 और लोगों ने दम तोड़ दिया, जबकि संक्रमण के अब तक के सर्वाधिक 366 नए मामले आए, जिससे राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 17,000 से अधिक हो गए।स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 12 मौतों के साथ, राज्य में कोविड-19 से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 177 हो गया।इसके साथ ही राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 17,256 हो गए हैं।राज्य में कुल 12,968 मरीज ठीक हुए हैं और वर्तमान में राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 3,551 है।

MAY 14, 2021 07:51 IST

गुजरात में 45 प्लस वालों के टीकाकरण पर तीन दिन की रोक

केंद्र सरकार द्वारा कोविशील्ड की दो खुराकों के बीच अंतराल को बढ़ाने के साथ ही गुजरात में 45 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण 14 मई से तीन दिनों के लिए रोक दिया गया है।भारत सरकार ने एक सरकारी पैनल की सलाह पर कोविशील्ड टीके की दो खुराक लगवाने के बीच के समय को 6-8 सप्ताह से बढ़ाकर 12-16 सप्ताह करने का फैसला लिया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को इस आशय की घोषणा करते हुए कहा कि यह ‘‘विज्ञान आधारित फैसला है’’ और इस विश्वास के साथ लिया गया है कि इससे कोई अतिरिक्त खतरा नहीं होगा।

राज्य सरकार की ओर से बृहस्पतिवार को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि केंद्र के फैसले के बाद टीकाकरण कार्यक्रम को संशोधित किया गया है, इसलिए 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण 14 मई, 15 और 16 मई को नहीं किया जाएगा।इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण 17 मई को फिर से शुरू होगा।