एक के बाद एक कई राजनेता आ रहे कोरोना की चपेट में, नीतीश-बोम्मई के बाद नड्डा भी कोविड पॉजिटिव
कोरोना वायरस की की दूसरी लहर के बाद देश में एक बार फिर कोविड के डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। देशभर से भारी संख्या में केस सामने आ रहे हैं, जिसके बाद देश के कई राज्यों में लॉकडाउन की चर्चा जोर पकड़ रही है। इस बीच आज से 60 साल और इससे ऊपर के बुजर्गों एवं फ्रंटलाइन वर्कर्स को कोरोना टीके की अतिरिक्त डोज लगाई जा रही है। कोरोना एवं ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे के बीच कई राज्यों ने अपने यहां पाबंदियों को और सख्त कर दिया है।
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस के 1,79,723 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,57,07,727 पर पहुंच गई है, जिनमें से अभी तक 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश से आए ओमीक्रोन वेरिएंट के 4033 मामले भी शामिल हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 7,23,619 हो गई है जो करीब 204 दिनों में सबसे अधिक संख्या है जबकि 146 और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,83,936 हो गई है। ओमीक्रोन के 4033 मरीजों में से 1552 स्वस्थ हो गए हैं या देश छोड़कर चले गए हैं। महाराष्ट्र में ओमीक्रोन के सबसे अधिक 1216 मामले आए।
Delhi: दिल्ली पुलिस पर कोरोना का 'प्रहार', चपेट में आए PRO सहित 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी
लॉकडाउन की चर्चा जोर पकड़ रही है
देशभर में कोविड के मामलों में उछाल की यह स्थिति तब है, जबकि कई राज्यों में पहले ही नाइट कर्फ्यू और अन्य पाबंदियों का ऐलान किया गया है। विभिन्न राज्यों में बढ़ते संक्रमण के बीच कई राज्यों ने और सख्त पाबंदियों को लागू करने की बात भी कही है, जिसके बाद से लॉकडाउन की चर्चा जोर पकड़ रही है।
कोरोना को लेकर यूपी सरकार का आदेश
कोरोना को लेकर यूपी सरकार का आदेश- बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों और हवाई अड्डों पर सभी यात्रियों का RTPCR टेस्ट किया जाएगा। अगर पॉजिटिव पाए जाते हैं तो ऐसे यात्रियों को निर्दिष्ट कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। सभी सार्वजनिक और निजी कार्यालय 50% क्षमता पर कार्य करेंगे। ऐसे व्यक्ति जिन्हें कोविड पॉजिटिव पाया गया है, उन्हें वेतन सहित एक सप्ताह का अवकाश दिया जाएगा।
दिल्ली में कोविड की तीसरी लहर के लिए 50,000 ऑक्सीजन उपलब्धता वाले बिस्तर का लक्ष्य रखा
दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच महामारी की तीसरी लहर से निपटने के लिए 50,000 ऑक्सीजन उपलब्धता वाले बिस्तरों के साथ ही 12,059 आईसीयू बिस्तर स्थापित करने की योजना बनायी है। दिल्ली के अस्पतालों में वर्तमान में 16,180 ऑक्सीजन उपलब्धता वाले बिस्तरों के अलावा 3,619 आईसीयू बिस्तर हैं। दिल्ली सरकार के बिस्तरों की संख्या में वृद्धि करने की योजना के मुताबिक, पहले चरण में ऑक्सीजन उपलब्धता वाले बिस्तरों की संख्या बढ़ाकर 28,645, दूसरे चरण में 37,000 और तीसरे चरण में इसे बढ़ाकर 50,000 बिस्तर किया जाएगा।
BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा भी कोरोना पॉजिटिव
जेपी नड्डा ने ट्वीट कर कहा कि शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने अपना कोविड टेस्ट करवाया। मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अभी मैं स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। डॉक्टर्स की सलाह पर मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। पिछले कुछ दिनों में जो लोग भी मेरे संपर्क में आए हैं, उनसे अनुरोध है कि अपनी जांच करवा लें।
महाराष्ट्र में 33 हजार से ज्यादा नए केस
महाराष्ट्र में आज 33,470 नए मामले सामने आए हैं। आज 26,671 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। 24 घंटों में कोरोना से 8 मौतें हुई हैं। राज्य में अभी 2,06,046 एक्टिव केस हैं।
10 लाख से ज्यादा लोगों की लगी तीसरी डोज
भारत मे अब तक 10 लाख 48 हजार से ज्यादा लोगों को लग चुकी है तीसरी Precaution डोज। ये आंकड़े रात साढ़े 8 बजे तक के हैं। भारत मे 7 लाख 33 हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मी/फ्रंटलाइन वर्कर्स और 3 लाख 14 हजार से ज्यादा 60 वर्ष से ऊपर के बीमार लोगो को वैक्सीन की तीसरी डोज लगी है।
दिल्ली में 19 हजार से ज्यादा केस
दिल्ली में कोरोना वायरस के 19,166 नए मामले सामने आए हैं। 24 घंटों में 14,076 मरीज ठीक हुए हैं और 17 मौतें हुई है। सक्रिय मामले 65,806 हुए। दैनिक सकारात्मकता दर 25% है।
बंगाल में 19000 से ज्यादा केस
पश्चिम बंगाल में आज कोविड के 19,286 नए मामले सामने आए हैं। 8187 मरीज ठीक हुए हैं और 24 घंटों में 16 मौतें हुई हैं। प्रदेश में 89,194 एक्टिव केस हैं। आज की सकारात्मकता दर: 37.32% रही।
कर्नाटक के मुख्यमंत्री भी कोविड पॉजिटिव
कर्नाटक के सीएम बसवराज बोम्मई कोविड पॉजिटिव हुए। उन्हें हल्के लक्षण हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि मेरा स्वास्थ्य ठीक है, मैं होम क्वारंटीन में हूं।
दिल्ली में रेस्टोरेंट और बार बंद करने का फैसला
दिल्ली में रेस्टोरेंट और बार बंद करने का फैसला लिया गया। रेस्टोरेंट से केवल टेकअवे सुविधा जारी रहेगी। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने जानकारी दी। DDMA की बैठक में फैसला हुआ।
नीतीश कुमार कोविड पॉजिटिव
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उनके कार्यालय का कहना है कि डॉक्टरों की सलाह पर उन्होंने अपने आवास पर खुद को आइसोलेट कर लिया है।
अब तक पांच से दस प्रतिशत उपचाराधीन रोगियों को ही अस्पतालों में भर्ती कराने की जरूरत
केंद्र ने सोमवार को कहा कि इस बार अब तक पांच से दस प्रतिशत उपचाराधीन रोगियों को ही अस्पतालों में भर्ती करने की जरूरत हो रही है लेकिन स्थिति गतिशील है एवं बदल भी सकती है, ऐसे में राज्य घरों में पृथक-वास रह रहे या अस्पताल में भर्ती मरीजों पर नजर रखें। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों को भेजे पत्र में कहा कि देश में कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान अस्तपालों में भर्ती की जरूरत वाले रोगी 20-23 प्रतिशत थे।
हरियाणा: स्कूल-कॉलेज 26 जनवरी तक बंद
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने बताया कि हरियाणा सरकार ने 26 जनवरी तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद किए, ऑनलाइन कक्षाएं जारी रहेंगी।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोविड पॉजिटिव
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया कि मैं आज हल्के लक्षणों के साथ कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। मैं होम क्वारंटीन में हूं। मैं उन सभी से खुद को अलग करने और टेस्ट करने का अनुरोध करता हूं जो हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं।
I have tested positive for Corona today with mild symptoms. I am under home quarantine. I request everyone who have recently come in my contact to isolate themselves and get tested.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) January 10, 2022
स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को लेटर लिखा
स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखा है। इसमें कोविड टीकाकरण केंद्रों के संचालन को लेकर जानकारी मांगी गई है। पत्र में कहा गया है कि राज्य हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करें, MBBS के फाइनल ईयर के छात्रों की सेवाएं लें, रेजिडेंट डॉक्टर्स की भी मदद लें।
12 जनवरी से ओमिस्योर टेस्टिंग किट की मदद से 'ओमीक्रोन' का टेस्ट होगा
प्रोफेसर मनिंद्र अग्रवाल बोले- कोरोना मामलों की गिरावट भी उतनी ही तेज होगी
कोविड की तीसरी लहर पर आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर मनिंद्र अग्रवाल ने कहा कि प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, मामले (राष्ट्रीय स्तर पर) इस महीने के अंत तक चरम पर होंगे और दूसरी लहर संख्या को पार करने की संभावना है। लेकिन मामलों की गिरावट भी उतनी ही तेज होगी और मार्च तक, यह (पीक) लगभग खत्म हो जाएगा। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता में मामले इस महीने के मध्य में चरम पर होने की संभावना है अगले कुछ दिनों में लेकिन इन शहरों में इस महीने के अंत तक यह लहर लगभग खत्म हो जाएगी।
कोविड सेंटर का जायजा लेने पहुंचे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ
यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि यूपी में कोरोना के 35 हजार 900 एक्टिव केस हैं। प्रशासन कोविड पॉजिटिव लोगों के संपर्क में है। निगरानी समितियां घर-घर जाकर संदिग्ध लोगों की जांच कर रही हैं। हमें घबराने की नहीं बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। कोरोना गाइडलाइन का पालन जरूर करें। बाहर निकलते समय मास्क को जरूर पहनें।
Noida में एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 1,222 मामले
'तीसरी लहर एक से 15 फरवरी के बीच चरम पर होगी'
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास का प्रारंभिक विश्लेषण है कि तीसरी लहर एक से 15 फरवरी के बीच चरम पर होगी। आईआईटी मद्रास के गणित विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. जयंत झा ने बताया कि कम्प्यूटेशनल मॉडलिंग के प्रारंभिक विश्लेषण के आधार पर यह आंकलन किया गया है।
दिल्ली की तीन जेलों में 46 कैदी और 43 कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव
दिल्ली की तीन जेलों के छियालीस कैदियों और 43 कर्मचारियों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है। जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "सभी संक्रमित कैदियों के साथ-साथ कर्मचारी भी आइसोलेशन में हैं और ठीक हो रहे हैं।"जेल अधिकारियों द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, 46 कैदियों ने रविवार तक सकारात्मक परीक्षण किया-तिहाड़ में 29 कैदी और शेष 17 मंडोली जेल में हैं वहीं संक्रमित 43 कर्मचारियों में 25 तिहाड़, 12 रोहिणी जेल और छह मंडोली जेल के हैं। तिहाड़, मंडोली और रोहिणी जेल परिसरों में वायरल बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए उठाए गए कदमों के तहत, जेल औषधालयों को कोविड देखभाल केंद्रों में बदल दिया गया है। अधिकारियों ने कहा कि तिहाड़ में एक ऑक्सीजन संयंत्र जल्द ही चालू हो जाएगा।
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,79,723 नए मामले आए, 146 लोगों की गई जान
कोरोना की चपेट में आए दिल्ली पुलिस के PRO सहित 300 से ज्यादा पुलिसकर्मी
दिल्ली में कोरोना संकट को लेकर DDMA की अहम बैठक
राजधानी दिल्ली में कोरोना की रफ्तार बेकाबू होती दिख रही है जिस हिसाब से यहां पर कोविड केसों की रफ्तार बढ़ रही है उसे देखते हुए दिल्ली प्रशासन चिंतित है और इस पर नियंत्रण पाने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं, इसी क्रम में आज दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की अहम बैठक होने जा रही है। दिल्ली में कोरोना और ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए डीडीएमए की की बैठक खासी अहम मानी जा रही है और संभावना है कि इसमें और कड़े फैसले लिए जा सकते हैं।
लद्दाख में चादर 'ट्रेक' व हिम तेंदुए को देखने का कार्यक्रम स्थगित
लद्दाख में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में वृद्धि के मद्देनजर चादर 'ट्रेक' और हिम तेंदुए को देखने के कार्यक्रम सहित विभिन्न शीतकालीन पर्यटन गतिविधियों को स्थगित कर दिया गया है।लद्दाख में पिछले साल नवंबर से अब तक कोरोना वायरस के 1,500 से अधिक नए मामले सामने आए हैं, वहीं 13 मरीजों की मौत हुयी है। संक्रमण के अधिकतर मामले लेह में दर्ज किए गए हैं। केंद्रशासित प्रदेश में जनवरी में 288 मामले सामने आए और दो मरीजों की मौत हुयी।लद्दाख में संक्रमण के कुल मामले रविवार को बढ़कर 22,472 हो गए। इनमें रविवार को सामने आए 59 मामले शामिल हैं। मरने वालों की संख्या बढ़कर 221 हो गयी है। लेह में 163 और कारगिल में 58 लोगों की मौत हुयी है।
दिल्ली के LNJP के 11 डॉक्टर कोरोना वायरस से संक्रमित
दिल्ली के लोकनायक जय प्रकाश नारायण (LNJP) अस्पताल में अब तक 11 चिकित्सक कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं जहां ओमीक्रोन स्वरूप से संक्रमित पांच मरीज भर्ती हैं, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने से उत्पन्न स्थिति चिंताजनक नहीं है।लोकनायक जय प्रकाश नारायण अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार ने कहा, 'हमारे कर्मियों में से अब तक 26 वायरस से संक्रमित हुए हैं। इनमें से 11 डॉक्टर हैं और बाकी नर्सिंग स्टाफ और सफाई कर्मचारी हैं।'

