BJP अध्यक्ष नड्डा की पत्नी की फार्च्यूनर कार वाराणसी में बरामद, दिल्ली से हुई थी चोरी, नगालैंड भेजने की थी तैयारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 7, 2024, 10:48 AM IST

Delhi News: 19 मार्च को दिल्ली के गोविंदपुरी से जेपी नड्डा की पत्नी की कार चोरी हुई थी, जिसके बाद ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की ओर कार की तलाश के लिए बड़ा अभियान चलाया। पुलिस ने बनारस के कार को बरामद किया है और दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है।

Delhi News: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की फार्च्यूनर कार को वाराणसी से बरामद किया गया है। यह कार पिछले महीने दिल्ली से चोरी हो गई थी। पुलिस ने एसयूवी कार के साथ दो लोगों को भी गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान बड़कल के रहने वाले शाहिद और शिवांग त्रिपाठी के रूप में हुई है। पुलिस का दावा है कि आरोपी इस कार को नगालैंड भेजने की फिराक में थे।

JP Nadda Wife car

जेपी नड्डा की पत्नी की कार बरामद

जानकारी के मुताबिक, 19 मार्च को दिल्ली के गोविंदपुरी से जेपी नड्डा की पत्नी की कार चोरी हुई थी, जिसके बाद ड्राइवर की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की ओर कार की तलाश के लिए बड़ा अभियान चलाया। पुलिस ने बताया आरेापी क्रेटा में सवार होकर कार चोरी करने आए थे और इसे डिमांड के बाद चुराया गया था।

End of Feed