देश

‘सम्राट चौधरी, नीतीश कुमार के उत्तराधिकारी’, ललन सिंह के बयान पर BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी बोले- पार्टी करती है तय...

Bihar Politics: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के बयान के बाद बिहार की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि पार्टी अपने नेतृत्व और जिम्मेदारियों का फैसला खुद करती है।

Image

ललन सिंह के बयान से बिहार में बढ़ी सियासी चर्चा

Photo : ANI

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में एक बार फिर मुख्यमंत्री पद को लेकर चर्चा तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के एक बयान के बाद राजनीतिक माहौल गर्म हो गया। इस मुद्दे पर अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है और पार्टी का रुख साफ करने की कोशिश की है। दरअसल, ललन सिंह ने हाल ही में एक बयान देते हुए कहा था कि सम्राट चौधरी (Samrat Choudhary), मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की पसंद हैं। उनके इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में कई तरह की अटकलें शुरू हो गईं।

ललन सिंह के बयान पर संजय सरावगी ने दी प्रतिक्रिया

लोगों के बीच यह चर्चा होने लगी कि क्या भविष्य में बिहार की राजनीति में कोई बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। ललन सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि भाजपा अपने संगठन और नेतृत्व से जुड़े फैसले खुद करती है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि पार्टी ही तय करती है कि किस नेता को कौन-सी जिम्मेदारी दी जाएगी और किसे कौन-सा पद मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं और नेताओं की जिम्मेदारियां पार्टी नेतृत्व तय करता है।

पार्टी के अंदरूनी फैसले भाजपा खुद लेती है-संजय सरावगी

संजय सरावगी ने यह भी संकेत दिया कि भाजपा अपने सहयोगी दलों के साथ मिलकर काम करती है, लेकिन पार्टी के अंदरूनी फैसले भाजपा खुद लेती है। उनके बयान को राजनीतिक हलकों में काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि बिहार में एनडीए की राजनीति और नेतृत्व को लेकर लगातार चर्चाएं चलती रहती हैं। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बिहार में आने वाले समय में चुनावी तैयारियां और गठबंधन की राजनीति और तेज हो सकती है। ऐसे में नेताओं के बयान भी काफी महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। फिलहाल भाजपा और जदयू दोनों ही दल सार्वजनिक रूप से गठबंधन को मजबूत बता रहे हैं, लेकिन नेताओं के बयान राजनीतिक चर्चाओं को लगातार हवा दे रहे हैं।

monu jha
मोनू झाauthor

मोनू कुमार टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में वायरल और ट्रेंडिंग डेस्क पर काम कर रहे हैं। न्यूजरूम में 4 साल से अधिक का अनुभव रखने वाले मोनू वायरल कंटेंट, ऑफबीट खबरों और सोशल मीडिया ट्रेंड्स को पहचानने में बेहद दक्ष हैं। यूनीक एंगल तलाशने और कहानियों को आकर्षक अंदाज में प्रस्तुत करने की उनकी क्षमता उन्हें डिजिटल कंटेंट स्पेस में अलग पहचान देती है। मोनू कुमार 4,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं, जिनमें कई वायरल रिपोर्ट्स, ट्रेंड-बेस्ड अपडेट्स और सोशल मीडिया-फोकस्ड कंटेंट शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article