देश

Bihar Politics: भाजपा ने संजय जायसवाल को लोकसभा में मुख्य सचेतक किया नियुक्त, गोपाल जी ठाकुर को भी दी बड़ी जिम्मेदारी

भाजपा ने संजय जायसवाल को लोकसभा में मुख्य सचेतक बनाया है तो वहीं दरभंगा सांसद डा. गोपालजी ठाकुर को सचेतक पद के लिए मनोनीत किया है। चीफ व्हिप और व्हिप की संसद की कार्यवाही के दौरान अहम भूमिका रहती है। इनका काम पार्टी के सांसदों को महत्वपूर्ण बिलों और अवसरों पर सदन में मौजूद रहने का निर्देश देने और समन्वय का काम करते हैं।

Image

संजय जायसवाल को लोकसभा का मुख्य सचेतक किया गया नियुक्त

Photo : ANI

Dr Sanjay Jaiswal: संसद में बजट सत्र जारी है और इस समय दोनों सदनों में केंद्रीय बजट पर चर्चा की जा रही है। संसद में जारी चर्चा के बीच सत्ता में काबिज बीजेपी ने लोकसभा में चीफ व्हिप (मुख्य सचेतक) की नियुक्ति कर दी है जबकि 16 अन्य सांसदों को व्हिप (सचेतक) बनाया गया है। पार्टी की ओर से लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को भेजे पत्र में बताया गया कि 4 बार के सांसद डॉक्टर संजय जायसवाल को लोकसभा में पार्टी का चीफ व्हिप बनाया गया है। जबकि 16 अन्य सांसदों को व्हिप नियुक्त किया गया है। जिन सांसदों को व्हिप बनाया गया है। बीजेपी की ओर से पार्टी व्हिप बनाए गए सांसदों में गोपाल जी ठाकुर, सुधीर गुप्ता, के. श्रीनिवास पुजारी, स्मृता उदय वाघ, अनंत नायक, दामोदर अग्रवाल, कोंडा विश्वेश्वर रेड्डी, सतीश कुमार गौतम, शशांक मणि त्रिपाठी और खगन मुर्मू समेत कई अन्य नाम भी शामिल है।

संजय जायसवाल पार्टी में निभा चुके हैं कई बड़ी जिम्मेदारी

बता दें, चीफ व्हिप और व्हिप की संसद की कार्यवाही के दौरान अहम भूमिका रहती है। इनका काम पार्टी के सांसदों को महत्वपूर्ण बिलों और अवसरों पर सदन में मौजूद रहने का निर्देश देने और समन्वय का काम करते हैं। भाजपा की ओर से लोकसभा का चीफ व्हिप बनाए गए डॉक्टर संजय जायसवाल बिहार से सांसद हैं। वह राज्य की पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से एक लाख से अधिक मतों के अंतर से चुनाव जीतने में कामयाब रहे थे। डॉक्टर संजय जायसवाल बिहार में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रह चुके है। वह लगातार चौथी बार चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं। उनके पिता मदन प्रसाद जायसवाल भी बेतिया लोकसभा सीट से चुनाव जीत चुके हैं।

बिहार के दरभंगा मेडिकल कॉलेज से एमडी की पढ़ाई पूरी करने वाले डॉक्टर संजय जायसवाल ने साल 2009 में पश्चिम चंपारण लोकसभा सीट से पहली बार चुनाव लड़ा था। 2009 में डॉक्टर संजय ने जीत हासिल करने के बाद 2014 और 2019 के चुनाव में जीत हासिल करते हुए हैट्रिक लगाई थी। वह 2024 के चुनाव में लगातार चौथी बार चुनाव जीतने में कामयाब रहे हैं। साथ ही उन्हें सितंबर 2019 में बिहार में पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article