Bihar Election 2025: मैथिली ठाकुर ने की BJP नेता विनोद तावड़े से मुलाकात; क्या बिहार चुनाव से है कोई कनेक्शन

Bihar Election: बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मैथिली ठाकुर से मुलाकात की है। मैथिली ठाकुर से मुलाकात करने के बाद विनोद तावड़े ने लिखा,"वर्ष 1995 में बिहार में लालू राज आने पर जो परिवार बिहार छोड़कर चले गए, उस परिवार की बिटिया सुप्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर जी बदलते बिहार की रफ्तार को देखकर फिर से बिहार आना चाहती हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव का शंखनाद हो चुका है। सभी राजनीतिक दल अपने उम्मीदवारों की लिस्ट तैयार करने में जुटे हैं। इसी बीच अटकलें लगाई जा रही है कि लोक गायिका मैथिली ठाकुर बीजेपी जॉइन कर सकती हैं। बिहार भाजपा प्रभारी विनोद तावड़े और केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने मैथिली ठाकुर से मुलाकात की है।

maithali thakur news

मैथिली ठाकुर से भाजपा नेता विनोद तावड़े ने मुलाकात की।(फोटो सोर्स: maithali thakur x handle)

मैथिली ठाकुर से मुलाकात करने के बाद विनोद तावड़े ने लिखा,"वर्ष 1995 में बिहार में लालू राज आने पर जो परिवार बिहार छोड़कर चले गए, उस परिवार की बिटिया सुप्रसिद्ध गायिका मैथिली ठाकुर जी बदलते बिहार की रफ्तार को देखकर फिर से बिहार आना चाहती हैं। आज गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय जी और मैंने उनसे आग्रह किया कि बिहार की जनता के लिए और बिहार के विकास के लिए उनका योगदान बिहार का सामान्य आदमी अपेक्षित करता है और वे उनकी अपेक्षाओं को पूरा करें। बिहार की बिटिया मैथिली ठाकुर जी को अनंत शुभकामनाएं!"

End of Feed