Nitish Kumar: थोड़ी देर में इस्तीफा दे देंगे नीतीश कुमार? राज्यपाल से मांगा मिलने का समय

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 28, 2024, 08:30 AM IST

Bihar News Today: बिहार की सियासी उथल-पुथल से जुड़ी अहम जानकारी सामने आ रही है। सूत्रों ने दावा किया है कि सीएम नीतीश कुमार ने रविवार सुबह राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है। नीतीश के रविवार सुबह इस्तीफा देने, शाम तक भाजपा के समर्थन से नई सरकार बनाने की संभावना है।

Bihar Political Crisis Updates: नीतीश कुमार आज सुबह सीएम पद से इस्तीफा देंगे और शाम को ही भाजपा के समर्थन से नई सरकार बना लेंगे। माना जा रहा है कि बिहार का सियासी फॉर्मूला सेट हो चुका है। अब से कुछ ही देर बाद राज्यपाल को नीतीश अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं।

Nitish Kumar Today News

आज ही भाजपा के साथ जाएंगे नीतीश कुमार!

सीएम नीतीश ने राज्यपाल से मिलने का मांगा समय

बिहार में जारी राजनीतिक अनिश्नितता के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन से नाता तोड़कर रविवार को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने की संभावना है। सूत्रों ने यह जानकारी भी दी है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सुबह राज्यपाल से मिलने का समय मांगा है।

End of Feed