सीतामढ़ी में मां सीता मंदिर का आज होगा शिलान्यास, पुनौरा धाम में गृह मंत्री शाह, CM नीतीश रखेंगे आधारशिला

केंद्रीय गृहमंत्री ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘कल का दिन पूरे देश और विशेषकर मिथिलांचल के लिए अत्यंत सौभाग्य और हर्ष का दिन होग, जब बिहार के सीतामढ़ी स्थित माता सीता की जन्मभूमि में पवित्र ‘पुनौराधाम मंदिर’ एवं परिसर के समग्र विकास की वृहद योजना का शिलान्यास होगा।’

Maa Sita Temple in Sitamarhi : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को बिहार के सीतामढ़ी में देवी सीता की जन्मस्थली पवित्र पुनौरा धाम मंदिर और उसके परिसर के व्यापक विकास योजना की आधारशिला रखेंगे। शाह इस मौके पर सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए अमृत भारत ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे, जिसे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पवित्र स्थान पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर संपर्क प्रदान करने के लिए मंजूरी दी थी।

Sita mandir

सीतामढ़ी में देवी सीता मंदिर की आधारशिला रखी जाएगी। तस्वीर-टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल/PTI

मिथिलांचल के लिए अत्यंत सौभाग्य और हर्ष का दिन-शाह

केंद्रीय गृहमंत्री ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘कल का दिन पूरे देश और विशेषकर मिथिलांचल के लिए अत्यंत सौभाग्य और हर्ष का दिन होग, जब बिहार के सीतामढ़ी स्थित माता सीता की जन्मभूमि में पवित्र ‘पुनौराधाम मंदिर’ एवं परिसर के समग्र विकास की वृहद योजना का शिलान्यास होगा।’ उन्होंने कहा, ‘साथ ही, यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए कनेक्टिविटी को बढ़ाने हेतु पीएम नरेन्द्र मोदी जी ने सीतामढ़ी-दिल्ली अमृत भारत ट्रेन को भी स्वीकृत किया है, जिसकी कल शुरुआत होगी।’

End of Feed