विपक्ष के विभाजनकारी एजेंडे से रहें सावधान...मोदी का कांग्रेस पर पलटवार, इस बार लीक से हटकर दिया जवाब

  • Edited by: अमित कुमार मंडल
  • Updated Dec 5, 2023, 03:16 PM IST

भाजपा नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री का पोस्ट दर्शाता है कि पार्टी ने हाल के महीनों में सोशल मीडिया पर अपनी पहुंच बढ़ा दी है।

PM Modi Attacks Congress: प्रधानमंत्री मोदी ने मंगलवार को आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अपने अहंकार, झूठ, निराशावाद और अज्ञानता की खुशफहमी में रह सकते हैं लेकिन लोगों को उनके विभाजनकारी एजेंडे से सावधान रहना चाहिए क्योंकि 70 साल की पुरानी आदत इतनी आसानी से नहीं जा सकती। प्रधानमंत्री ट्विटर पर एक पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे थे। उस पोस्ट का शीर्षक था ‘मेल्टडाउन-ए-आजम’ और इसमें राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा के सत्ता में आने के बाद हिंदी भाषी राज्यों में क्षेत्रीय विभाजन को भड़काने और मतदाताओं का अपमान करने के लिए बहाने और पारिस्थितिकी तंत्र के कथित प्रयासों का हवाला दिया गया है।

PM Modi

पीएम मोदी

मोदी ने पहली बार दिया इस तरह जवाब

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को सिर्फ तेलंगाना में जीत मिली है और इसे उसके लिए सांत्वना जैसा बताया जा रहा है। मोदी ने पोस्ट में कहा, वे अपने अहंकार, झूठ, निराशावाद और अज्ञानता में खुश रहें। लेकिन, उनके विभाजनकारी एजेंडे से सावधान रहें। 70 साल की पुरानी आदत इतनी आसानी से नहीं छूट सकती। साथ ही, लोगों की बुद्धिमत्ता ऐसी है कि उन्हें आने वाले कई और मेल्टडाउन (तगड़े झटकों) के लिए तैयार रहना होगा।

End of Feed