देश

बेंगलुरु का खौफनाक वीडियो: दिन-दहाड़े चाकू से पत्नी पर हमला, स्कूटी रोकर रास्ते में पकड़ा

Bengaluru Man attacked Wife: यह जोड़ा मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और दूसरी शादी करने के बाद बेंगलुरु आ गया था। दोनों शहर की एक गारमेंट्स फैक्ट्री में काम करते थे।

Image

बेंगलुरु का खौफनाक वीडियो: दिन-दहाड़े चाकू से पत्नी पर हमला, स्कूटी रोकर रास्ते में पकड़ा

Bengaluru Couple Fight: कर्नाटक केबेंगलुरु में एक महिला चाकू से होने वाले संभावित हमले से बाल-बाल बच गई। घरेलू विवाद के चलते पति ने पत्नी पर हमला करने की कोशिश की, लेकिन स्थानीय निवासियों ने बीच-बचाव करके उसे बचा लिया। यह घटना गुरुवार दोपहर बेंगलुरु उत्तर तालुक के मदनायकानहल्ली पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत दासनपुरा में हुई। पुलिस ने बताया कि सोनाली और संजय के रूप में पहचाने गए यह पति पत्नी मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और दूसरी शादी करने के बाद बेंगलुरु आकर बस गए थे। दोनों शहर की एक गारमेंट्स फैक्ट्री में काम करते थे।

बेंगलुरु से इनका वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे वह शख्स अचानक से रुकता है और साइड में आ रही होती पत्नी को पकड़कर उसपर हमला बोल देता है।

न्यूज 18 की रिपोर्ट में पुलिस के हवाले से कहा गया, संजय शराब पीने के बाद अक्सर सोनाली के साथ मारपीट करता था। बार-बार होने वाले इस दुर्व्यवहार से परेशान होकर, सोनाली ने उससे अलग होकर स्वतंत्र रूप से रहने का फैसला कर लिया था।

पुलिस ने बताया कि संजय इसी बात को लेकर उसे जान से मारने की धमकियां दे रहा था। फिर क्या था घर की लड़ाई सड़क तक आई और एक बहस के बाद पति ने सोनाली की गर्दन पर चाकू रख दिया।

स्थानीय लोगों ने जैसे तैसे बचाया

हालांकि, वहां मौजूद लोगों ने तेजी दिखाई और महिला को बचा लिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे स्थानीय लोगों ने तुरंत शख्स को पकड़ा और महिला का छुड़ाने के बाद उसकी पिटाई कर दी। जहां संजय को काबू में किया और महिला को बचा लिया गया। इसके बाद उन्होंने संजय को पुलिस के हवाले कर दिया।मदनायकानहल्ली पुलिस स्टेशन में एक NCR दर्ज की गई है। बाद में पुलिस ने इस जोड़े की काउंसलिंग की और उन्हें वहां से भेज दिया।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें