Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान 23 अप्रैल को हुए। बंगाल के मतदाताओं ने 92.88 प्रतिशत वोटिंग करते हुए इतिहास रच दिया। दरअसल,राज्य में पहली बार इतनी बड़ी तादाद में जनता वोटिंग की है। वहीं, दूसरे चरण के चुनाव से पहले पीएम मोदी ने शुक्रवार सुबह-सुबह हुगली नदी (गंगा) में बोटिंग (PM Modi Boating at Hooghly River) की।
इस दौरान उन्होंने वहां नाविकों और सुबह सैर करने पहुंचे लोगों से मुलाकात की। उन्होंने विद्यासागर सेतु (Vidyasagar Setu) और हावड़ा ब्रिज (Howrah Bridge) को भी नजदीक से देखा, जो कोलकाता की पहचान माने जाते हैं।
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बैंक ऑफ हुगली से अपनी वीडियो और तस्वीरें शेयर कीं। इनमें वो नौका पर बैठकर आसपास के नजारे का लुत्फ उठाते और कैमरे से मंजर को कैद करते दिखाई दिए। नाव से उतरकर उन्होंने नाविक, गौरंगो बिस्वास को गले लगाया और 1000 रुपये दिए।
गंगा का जल एक पूरी सभ्यता की पहचान: पीएम मोदी
हुगली पर बिताए समय को याद करते हुए अमित शाह ने बताया कि उन्होंने सुबह का कुछ समय हुगली नदी (PM Modi Hooghly River Pooja) के किनारे बिताया, जो उनके लिए एक खास अनुभव रहा। इस मौके पर उन्होंने मां गंगा को धन्यवाद दिया और उनके प्रति सम्मान प्रकट किया।
उन्होंने यह भी कहा कि गंगा का जल एक पूरी सभ्यता की पहचान है और यह पीढ़ियों से लोगों को जोड़ता आया है। अपने इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री ने वहां मौजूद आम लोगों से भी मुलाकात की। पीएम ने नाव चलाने वाले लोगों से बातचीत की और उनकी मेहनत की सराहना की।
पीएम मोदी ने इस मौके पर पश्चिम बंगाल के विकास को लेकर अपनी प्रतिबद्धता भी दोहराई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार राज्य के विकास और यहां के लोगों की तरक्की के लिए लगातार काम करती रहेगी। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि आने वाले समय में और बेहतर योजनाओं के जरिए बंगाल को आगे बढ़ाने की कोशिश की जाएगी।
