देश

Beating Retreat : अटारी-वाघा बॉर्डर पर 'बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी', भारतीय जवानों का शौर्य देखकर जोश हो जाएगा हाई

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Aug 15, 2023, 08:09 PM IST

Beating Retreat At Wagha Border: 15 अगस्त यानी भारत के स्वतंत्रता दिवस पर अटारी-वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी के दौरान लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिला।

Image

भारतीय जवानों का शौर्य देखकर जोश हो जाएगा हाई

Beating Retreat Ceremony on Independence Day 2023: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर साल की तरह इस साल भी वाघा बॉर्डर पर बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी का आयोजन किया गया इसे देखने के लिए बड़ी तादाद में लोग वाघा बॉर्डर पहुंचे और भारतीय सैनिकों की हौसला आफजाई की।

ध्यान रहे कि बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में भारत से बीएसएफ के जवान और पाकिस्तान की ओर से पाक रेंजर्स शामिल होते हैं वहीं बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें स्कूलों के बच्चे ने भी प्रोग्राम किए।

लोग देश के अलग-अलग हिस्सों से बीटिंग रिट्रीट देखने के लिए पहुंचे

स्वतंत्रता दिवस के इस खास मौके पर यहां पर देश के अलग-अलग हिस्सों से बीटिंग रिट्रीट देखने के लिए पहुंचे और देशभक्ति के नारे लगाए।

तमाम स्कूलों के बच्चे, सेना और एयरफोर्स के सीनियर अधिकारियों समेत करीब 1700 खास मेहमान इस रिट्रीट सेरेमनी का हिस्सा बने हैं ऐसा बताया जा रहा है।

बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी करीब 2 घंटे की होती है

बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी के दौरान राष्ट्रगान बजता है, देशभक्ति के नारे लगाए जाते हैं जिसमें दोनों देशों के हजारों लोग पहुंचते हैं और देशभक्ति के नारे लगाते हैं, बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी करीब 2 घंटे की होती है। इसके बाद दोनों देशों की सीमा पर बने गेट बंद कर दिए जाते हैं और सूर्यास्त से पहले राष्ट्रीय ध्वज उतार लिए जाते हैं।

रवि वैश्य
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article