देश

Shanta Pal: कौन है बांग्लादेशी मॉडल-व्लॉगर शांता पॉल? जिसे कोलकाता में किया गया गिरफ्तार

कोलकाता पुलिस ने एक बांग्लादेशी नागरिक शांता पॉल, जिनके पास कथित तौर पर फर्जी भारतीय पहचान पत्र और कई बांग्लादेशी पासपोर्ट पाए गए, गिरफ्तार किया हैं। बांग्लादेशी महिला कोलकाता और पूर्वी बर्दवान के पते वाले दो आधार कार्ड हैं।

Image

कौन है बांग्लादेशी मॉडल-व्लॉगर शांता पॉल (फाइल फोटो: social media_canva)

शांता पॉल जिसकी उम्र 28 साल है वो एक फ़ूड व्लॉगर और मॉडल (food vlogger and model) हैं उन्होंने एक बांग्लादेशी एयरलाइंस कंपनी में क्रू मेंबर के रूप में भी काम किया है। इस हफ़्ते की शुरुआत में एक छोटी-मोटी बांग्लादेशी मॉडल और फूड व्लॉगर, शांता पॉल को आधार कार्ड और राशन कार्ड सहित फर्जी भारतीय दस्तावेज़ों के साथ गिरफ़्तार किया गया था मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वह इन दस्तावेज़ों का इस्तेमाल करके खुद को भारतीय बताकर भारत के कई शहरों में घूम रही थी।

मॉडल और एयरलाइन क्रू

28 वर्षीय शांता पॉल, रीजेंट एयरवेज़ (बांग्लादेश) एयरलाइन कंपनी में क्रू मेंबर के रूप में काम कर रही थीं और बांग्लादेश में एक छोटी-मोटी मॉडल भी थीं। वह कुछ महीने पहले वैध पासपोर्ट के ज़रिए भारत आईं और कोलकाता के पार्क स्ट्रीट इलाके में किराए के मकान में रहने लगीं। वहाँ से, वह शहर के दक्षिणी हिस्से के बिक्रमगढ़ इलाके में एक किराए के फ्लैट में रहने लगीं और वहाँ से एक एजेंट से संपर्क करके फ़र्ज़ी आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड हासिल कर लिया।

धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार

शांता पॉल को दक्षिण कोलकाता के बिक्रमगढ़ इलाके में धोखाधड़ी के एक मामले में गिरफ्तार किया गया। कोलकाता पुलिस के अनुसार, उनके खिलाफ धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश का मामला दर्ज किया गया था। आगे की जाँच के दौरान, कोलकाता पुलिस ने उनके पास से दो आधार कार्ड, एक मतदाता पहचान पत्र और एक राशन कार्ड जब्त किया।

स्थानीय निवासी होने का दिखावा

पुलिस द्वारा जब्त किए गए पहचान पत्रों से पता चला है कि शांता पॉल कार किराए पर देने का व्यवसाय चलाने के लिए स्थानीय निवासी होने का दिखावा कर रही थीं। दोनों आधार कार्डों में से एक पर पूर्वी बर्दवान जिले का पता था, जबकि दूसरे पर पाल का कोलकाता का पता था।

फूड व्लॉगर

शांता पॉल अपने फेसबुक पर एक फूड व्लॉगिंग अकाउंट चलाती थीं और अपने जीवन और खाने से जुड़े वीडियो पोस्ट करती थीं। उनके अकाउंट पर आखिरी वीडियो 28 जुलाई को जारी किया गया था। पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, शांता कई विदेशी देशों की यात्रा करना चाहती थी, लेकिन बांग्लादेश से ऐसा नहीं कर सकी। इसलिए वह भारतीय दस्तावेज़ों का इस्तेमाल करके विदेश यात्रा करने भारत आई।

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!