देश

बांग्लादेश में सेना के तख्तापलट के बाद हाई अलर्ट पर BSF, भारत-बांग्लादेश सीमा पर कड़ी चौकसी

बांग्लादेश में कमान सेना ने अपने हाथों में ले ली है। वहीं, इस्तीफा देने के बाद शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ दिया है। इसके मद्देनजर बीएसएफ ने सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया है।

Image

बांग्लादेश में बिगडे़ हालात, बीएसएफ अलर्ट

BSF Issues High Alert: बांग्लादेश में कानून व्यवस्था की मौजूदा स्थिति को देखते हुए बीएसएफ ने भारत-बांग्लादेश सीमा पर हाई अलर्ट जारी किया है। बीएसएफ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, बीएसएफ डीजी भी कोलकाता पहुंच गए हैं। सीमा पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कड़ी चौकसी बरती जा रही है। बता दें कि बांग्लादेश में सेना ने तख्तापलट कर दिया है और कमान सेना ने अपने हाथों में ले ली है। वहीं, इस्तीफा देने के बाद शेख हसीना ने बांग्लादेश छोड़ दिया है और कहा जा रहा है कि वह भारत आ रही हैं।

आर्मी ने किया तख्तापलट

ढाका में सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-जमान ने प्रेस कांफ्रेंस करके शेख हसीना के इस्तीफे की पुष्टि की। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया है। अंतरिम सरकार का गठन होगा। हम सब मिलकर एक सुंदर भविष्य का निर्माण करेंगे। हमने सभी देशों के साथ मिलकर बैठक में चर्चा की है और यह काफी अच्छी रही। भरोसा रखिए मैंं कमान संभाल रहा हूं। हमें कुछ समय दें, हम जरूर किसी अच्छे समाधान पर पहुंचेंगे। लोग मारे जा रहे हैं, इसलिए हमने ये दायित्व लिया है, आप सबका सहयोग चाहिए। हम प्रदर्शनकारी छात्रों से बात करेंगे और उनकी सभी मांगें मानेंगे। पुलिस और सुरक्षाबलों को छात्रों पर गोली न चलाने का आदेश दिया गया है। अब कोई हिंसा नहीं होगी। हिंसा करके कोई फायदा नहीं है।

अब तक 300 की मौत

दरअसल, बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग को लेकर फिर से हिंसा शुरू हुआ है। प्रदर्शनकारियों और सत्तारूढ़ आवामी लीग के समर्थकों के बीच रविवार को भीषण झड़पों में 14 पुलिसकर्मियों सहित 100 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों अन्य घायल हो गए। इसके चलते अधिकारियों ने मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी और अनिश्चितकाल के लिए पूरे देश में कर्फ्यू लागू कर दिया। असहयोग आंदोलन को लेकर देशभर में हुई झड़पों, गोलीबारी और जवाबी हमलों में अब तक 300 से अधिक लोगों की जान चली गई।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

क्या नितिन गडकरी ने दिया रिटायरमेंट का संकेत? नागपुर में बोले- 'अब ज्यादा काम नहीं कर सकता, नई पीढ़ी को मिले मौका'

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, धतूरा बेचने पर इन 3 बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के फूड लाइसेंस निलंबित

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

'SIR के लिए 'जिगर', वोटरों का सहयोग भी चाहिए, US जैसे देश भी चाह रहे इसे कराना', CEC ज्ञानेश कुमार का बड़ा बयान

आज की ताजा खबर, 25 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: ईरान ने अमेरिका के नए प्रतिबंधों को मानने से इनकार किया, बेरोजगारी और महंगाई के बीच BJP जमीनी स्तर पर उतारेगी अपने नेता...दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा, 16 उड़ानें रद्द

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस

कर्नाटक की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 1.07 करोड़ नाम हटे, अब राज्य में 4.46 करोड़ मतदाता, 43 लाख को मिलेंगे नोटिस