देश

Watch Video: धर्म का नाम पर अंधविश्वास फैलाते हैं बागेश्वरधाम वाले 'बाबा' धीरेंद्र शास्त्री, क्या है पूरा सच? जानिए उन्हीं की जुबानी

  • Written by: रामानुज सिंह
  • Updated Jan 19, 2023, 04:26 PM IST

महाराष्ट्र की एक संस्था ने बागेश्वरधाम वाले 'बाबा' (Bageshwardham Baba) धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shashtri) पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था। इस पर बाबा ने कहा कि हम हनुमान जी के भक्त हैं, क्या भारत में हनुमान जी की भक्ति अंधविश्वास है, सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए आरोप लगाया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • बागेश्वरधाम वाले 'बाबा' पर गंभीर आरोप
  • चुनौती से क्यों भागे 'बागेश्वरधाम बाबा'?
  • अंधविश्वास के अंधेरे में धकेल रहे 'बाबा'!

महाराष्ट्र की एक संस्था ने बागेश्वरधाम वाले 'बाबा' (Bageshwardham Baba) धीरेंद्र शास्त्री (Dhirendra Shashtri) पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया था। जिसके जवाब देते हुए धीरेन्द्र शास्त्री ने से बातचीत में कहा कि क्या भारत में हनुमान जी की भक्ति अंधविश्वास है ? सस्ती लोकप्रियता पाने के चक्कर में ये सब बोला गया। उन्होंने कहा कि ये आदि काल से चलता रहा है। वहां सात दिन की कथा की। दो दिन का दिव्य दरबार लगाया। हमारे पास कोई कानूनी चुनौती नहीं आई है। अगर इस विषय पर कोई झंझट है तो रायपुर आ जाए। उन्होंने कहा की हम कोई चमत्कारी नहीं हैं। हम कोई भगवान नहीं हैं, ईश्वर नहीं हैं। साधारण इंसान हैं। हनुमान जी के भक्त हैं। हनुमान जी का जो भरोसा है, गुरु का जो भरोसा है। अपने इष्ट पर भरोसा है वह जो दरबार में कहलवाते हैं। वह सच है, उसमें थोड़ा भी संदेह नहीं है। मिश्निरियां हैं लगी रहती है। सस्ती लोकप्रियता पाने का ये चक्कर है। हम चाहेंगे कि वो टीवी वालों का समय बर्बाद न करें। न हमारा या खुद का करें। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि क्या भारत में हनुमान जी की भक्ति अंधविश्वास है। तो भारत का हर भक्त अंधविश्वासी है। रामजी का विरोध करने वाले साजिश कर रहे हैं।

रामानुज सिंह
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article