ऑस्ट्रेलिया से बागेश्वर सरकार ने दिया विश्व शांति का संदेश, 'विवाद नहीं, संवाद ही समाधान'; और क्या-क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?

ऑस्ट्रेलिया के कैनबरा में आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि विश्व शांति की शुरुआत व्यक्ति के भीतर से होती है। जब तक मन में शांति स्थापित नहीं होगी, तब तक दुनिया में शांति संभव नहीं है। उन्होंने संतुष्टि और आत्मचिंतन को शांति का मूल आधार बताते हुए कहा कि जो व्यक्ति अपने भीतर झांकता है, वही सच्ची शांति प्राप्त कर सकता है।

कैनबरा : बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का ऑस्ट्रेलिया दौरा काफी चर्चा में है। वे 8 से 15 अप्रैल तक ऑस्ट्रेलिया प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान इस दौरान वे विभिन्न शहरों में धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे, जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय मूल के लोग और स्थानीय नागरिक शामिल होंगे। बुधवार को दौरे के पहले दिन उन्होंने ऑस्ट्रेलिया संसद भवन में संबोधन देकर विश्व शांति का संदेश दिया। इसे ऐतिहासिक माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार किसी भारतीय संत ने ऑस्ट्रेलिया की संसद में आध्यात्मिक प्रवचन दिया।

Bageshwar Baba Australia Visit

कैनबरा में आयोजित आध्यात्मिक कार्यक्रम में बाबा बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री (फोटो-@bageshwardham)

इस दौरे के तहत सिडनी ओपेरा हाउस में विशेष आयोजन प्रस्तावित है, जो विश्व के सबसे प्रतिष्ठित सांस्कृतिक स्थलों में गिना जाता है। इसके अलावा Parliament House में था, जहां उनके संबोधन का कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय संस्कृति, सनातन परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों पर विचार को सुनने वाले पहुंचे। वहीं Perth में भी उनके कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

End of Feed