चंदा चोरी के बीच क्यों होने लगी राम मंदिर ट्रस्ट के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के खर्च की समीक्षा, 124 करोड़ रुपये कहां हुए खर्च?

Ayodhya Temple Donation Embezzlement: अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट की मुश्किलें बढ़ीं। SIT ने चंदे की कथित हेराफेरी मामले में 2024 की प्राण प्रतिष्ठा और महाकुंभ सहित ₹124 करोड़ से अधिक के खर्चों की जांच और ऑडिट शुरू की।

Ram Mandir Trust SIT Investigation: अयोध्या में भव्य राम मंदिर का प्रबंधन देखने वाले 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' की मुश्किलें और बढ़ती नजर आ रही हैं। राम मंदिर के चंदे और चढ़ावे में कथित हेराफेरी की जांच कर रही विशेष जांच दल (SIT) ने अब अपनी जांच का दायरा काफी बड़ा कर दिया है।

चंदा चोरी के बीच क्यों होने लगी राम मंदिर ट्रस्ट के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के खर्च की समीक्षा, 124 करोड़ रुपये कहां हुए खर्च?

चंदा चोरी के बीच क्यों होने लगी राम मंदिर ट्रस्ट के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के खर्च की समीक्षा, 124 करोड़ रुपये कहां हुए खर्च? (istock)

ताजा घटनाक्रम के मुताबिक, एसआईटी (SIT) अब पिछले दो वर्षों में मंदिर के बड़े धार्मिक आयोजनों पर खर्च किए गए ₹124 करोड़ से अधिक की भारी-भरकम राशि के ऑडिट और स्क्रूटनी में जुट गई है। इसमें जनवरी 2024 में हुआ ऐतिहासिक रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह भी शामिल है।

End of Feed