देश

Ayodhya: जब बाबरी के अंदर मिले राम मंदिर के सबूत, केके मुहम्मद ने खोला सबसे बड़ा राज

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2024, 11:34 AM IST

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में सर्वे के दौरान की गई खुदाई में पूर्व ASI अधिकारी केके मुहम्मद को क्या-क्या मिला था, जिससे केस बदल गया। उन्होंने टाइम्स नाउ नवभारत से खास बातचीत में कहा कि सबसे पहले मैंने बताया कि वहां मंदिर है। देखिए इस मुस्लिम अधिकारी ने क्या-क्या राज खोले।

Image

केके मुहम्मद ने सबसे पहले कहा था, वहां मंदिर है।

Photo : Times Now Digital

KK Muhammed On Ram Mandir: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में होने वाले रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर दुनियाभर में खासा उत्साह देखा जा रहा है। 500 सालों की तपस्या रंग लाई और रामलला अब अपने जन्मस्थान पर विराजमान होंगे। इस अयोध्या के बाबरी-राम जन्मभूमि केस में कई उतार चढ़ाव देखे गए। इसी से जुड़ी कई अहम बातें पूर्व ASI अधिकारी ने केके मुहम्मद ने बताई।

केके मुहम्मद ने खोला सबसे बड़ा राज

राम मंदिर (Ram Mandir) पर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के खास शो Digital talk में मुनीष देवगन (Munish Devgan) से मुस्लिम आर्कियोलॉजिस्ट पूर्व ASI अधिकारी ने केके मुहम्मद ने चर्चा की। अयोध्या में खुदाई के दौरान क्या-क्या मिला था, आर्कियोलॉजिस्ट के.के. मुहम्मद ने बताया.उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर के सबूत खोजने की पूरी कहानी बताई।

खुलासे के बाद देश में शुरू हुई मुहिम

के.के. मुहम्मद ने बताया कि वो पहली बार 1976-77 में अयोध्या गए थे। उनका टीम प्रोफेसर बीबी लाल के अंडर में खुदाई के लिए अयोध्या गई थी। उस दौरान कई जगह पर खुदाई की गई थी। कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो केके मुहम्मद वो पूर्व ASI अधिकारी थे, जिनके खुलासे के बाद देश में राम मंदिर पर वीएचपी ने मुहिम शुरू की।

केके मुहम्मद के खुलासे के बाद उनको कई धमकियां भी मिली और सरकारी नौकरी भी कई बार जाते-जाते बची, लेकिन वो बिना डरे ईमानदारी से काम में जुटे रहे। हर किसी को 22 जनवरी का बेसब्री से इंतजार है, जब राम मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा का भव्य और दिव्य समारोह होगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article