Atiq Ahmed मीडिया को दे रहा था बयान, तभी हुई 35 राउंड गोलियों की बौछार: बोले योगी के मंत्री, 'पाप-पुण्य का हिसाब इसी जन्म में'

  • Produced by: अभिषेक गुप्ता
  • Updated Apr 16, 2023, 12:11 AM IST

Atiq Ahmed shot dead: समाचार एजेंसी आईएएनएस की साल 2013 की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस रिकॉर्ड्स बताते हैं कि अतीक अहमद यूपी में "गैंगस्टर एक्ट" के तहत बुक किया जाने वाला पहला शख्स था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि घटना के संबंध में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। महज दो दिन पहले ही झांसी में पुलिस मुठभेड़ में अहमद का बेटा असद मारा गया था।

Atiq Ahmed shot dead: गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद की शनिवार (15 अप्रैल, 2023) को पुलिस की मौजूदगी में मीडिया के सामने हत्या कर दी गई। यूपी के प्रयागराज में अज्ञात हमलावरों ने उस पर पीछे से गोलियों के जरिए हमला किया था। इस दौरान उसका भाई अशरफ अहमद भी साथ था, जिसकी मौत हो गई।

यह वाकया रात को तब हुआ, जब प्रयागराज में मेडिकल कॉलेज के पास वे दोनों मीडिया को बयान दे रहा था। रोचक बात है कि इस दौरान अतीक पुलिस वालों की सुरक्षा में थे। वह अपने भाई के साथ आगे बढ़ रहा था, तभी पीछे से उस पर गोलियों की ताबड़तोड़ बौछार कर दी गई। बताया गया कि उस दौरान 35 राउंड फायरिंग की गई थी।

End of Feed