Assam Flood: असम में बाढ़ का कहर जारी: मृतकों की संख्या 98 पहुंची, CM हिमंत बोले: घर-घर जाकर होगा नुकसान का आकलन

Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को भी गंभीर बनी रही। यहां एक और व्यक्ति की मौत के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 98 हो गई।

Assam Flood: असम में बाढ़ की स्थिति शुक्रवार को भी गंभीर बनी रही। एक और व्यक्ति की जान जाने के साथ ही राज्य में इस प्राकृतिक आपदा से मरने वालों की संख्या बढ़कर 98 हो गई है। हालांकि, बाढ़ का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है, जिससे प्रभावित जिलों की संख्या घटकर 13 और प्रभावित लोगों की संख्या लगभग 1.55 लाख रह गई है।

assam flood.

असम में बाढ़ से तबाही (फोटो- PTI)

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) द्वारा जारी आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार, ताजा मौत चराइदेव जिले के महमोरा रेवेन्यू सर्कल में दर्ज की गई।

End of Feed