ज्ञानवापी के सर्वे में ASI को क्या मिला? कोर्ट में पेश की गई रिपोर्ट, 21 दिसंबर को अगली सुनवाई

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 18, 2023, 05:33 PM IST

Gyanvapi Survey Report: एएसआई ने ज्ञानवापी सर्वेक्षण रिपोर्ट अदालत में दाखिल कर दी है। 21 दिसंबर को अगली सुनवाई होगी। ज्ञानवापी परिसर का यह पता लगाने के लिए वैज्ञानिक सर्वेक्षण किया है कि क्या 17वीं शताब्दी की मस्जिद का निर्माण वहां पहले से मौजूद किसी हिंदू मंदिर के ढांचे पर किया गया था?

Varanasi News Today: भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने ज्ञानवापी परिसर के सर्वेक्षण की रिपोर्ट सील बंद लिफाफे में सोमवार को वाराणसी की जिला अदालत में दाखिल कर दी। जिला न्यायाधीश ने लिफाफा खोलने और पक्षकारों को सर्वेक्षण रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए 21 दिसंबर की तिथि तय की है। हिन्दू याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता मदन मोहन यादव ने बताया कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के अधिकारियों ने अपने अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव के जरिए ज्ञानवापी परिसर के सर्वेक्षण की रिपोर्ट सील बंद लिफाफे में वाराणसी की जिला अदालत में दाखिल कर दी है।

Gyanvapi Masjid

ज्ञानवापी सर्वे रिपोर्ट पर 21 दिसंबर को अगली सुनवाई।

एएसआई के चार वरिष्ठ अधिकारी भी अदालत में थे मौजूद

अधिवक्ता यादव ने बताया कि रिपोर्ट प्रस्तुत किये जाने से पहले आज मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ताओं ने जिला न्यायाधीश की अदालत में याचिका दायर कर मांग की थी कि रिपोर्ट सील बंद लिफाफे में प्रस्तुत की जाए और किसी को भी रिपोर्ट सार्वजनिक करने की इजाजत न दी जायें। रिपोर्ट पेश करते समय अदालत में एएसआई के चार वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

End of Feed