AAP का कांग्रेस से कोई समझौता नहीं, 'इंडिया' गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए था..' बोले केजरीवाल

आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आप 2027 में गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ेगी और जीतेगी उन्होंने दावा किया कि राज्य के मतदाताओं के पास अब एक विकल्प है।

कांग्रेस पर गुजरात में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी की मदद करने का आरोप लगाते हुये आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी पार्टी का मुख्य विपक्षी दल के साथ अब कोई समझौता नहीं है।केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस की अगुवाई वाली विपक्षी ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायंस’ केवल लोकसभा चुनावों के लिए था।

Kejriwal

AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री रह चुके आप सुप्रीमो ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि आप 2027 का गुजरात विधानसभा चुनाव लड़ेगी और जीतेगी, क्योंकि राज्य के लोगों के पास अब भाजपा और कांग्रेस के अलावा एक और विकल्प है।केजरीवाल ने कहा, 'हमारा कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नहीं है। अगर कोई गठबंधन था, तो उन्होंने विसावदर में उपचुनाव क्यों लड़ा? वे हमें हराने आए थे। भाजपा ने हमारे वोट काटकर आप को हराने के लिए कांग्रेस को भेजा था।'

End of Feed