VIDEO: आस्‍था के ह‍िम्‍मत और हौसले को सलाम, टूटी हैं शरीर की 100 से ज्‍यादा हड्ड‍ियां लेकिन..

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 24, 2022, 09:56 AM IST

यहां हम आपको एक ऐसी लड़की की कहानी दिखा रहे हैं जिसे देखकर आप भी सलाम करेंगे। तमाम दर्द और तकलीफों के बाद खुद को कैसे मोटिवेट किया जाता है आप आस्था नाम की इस लड़की से सीख सकते हैं।

VIDEO: आस्‍था के ह‍िम्‍मत और हौसले को सलाम, टूटी हैं शरीर की 100 से ज्‍यादा हड्ड‍ियां लेकिन..

नई दिल्ली: ये कहानी एक ऐसी ही पहाड़ों से हौसले वाली लड़की की है।जिसने तमाम दर्द औऱ तकलीफों के बावजूद खुद को जिंदा रखा और अपना एक अलग मुकाम हासिल किया। सोचिए अगर किसी के शरीर में 100 हड्डियां टूटी हों तो वो क्या कर सकता है। इस कहानी को देखिए और सीखिए कि वो क्या-क्या नहीं कर सकता है। दुनिया में शायद ही किसी और के पास ऐसी हिम्मत और हौसला होगा। इस जोश और जूनून को सौ-सौ बार सलाम है। शरीर में सौ से ज्यादा हड्डियां टूटी हैं...हर पल असहनीय दर्द में गुजरता है। ना उठ सकती हैं, ना चल सकती है। जन्म के दो साल बाद से ही इस पीड़ा से गुजर रही हैं। पूरी दुनिया इस बेड पर सिमटकर रह गई है बावजूद इसके इस लड़की ने अपने हालात के आगे हार नहीं मानी है।

फौलादी इरादों की कहानी

ये हैं वाराणसी के भेलूपुर इलाके में रहने वाली आस्था। आस्था ऑस्टियोजेनेसिस इम्परफेक्टा DH नाम की ऐसी बीमारी से पीड़ित हैं जिसका कोई इलाज नहीं है। शरीर में अब तक 12 से ज्यादा ऑपरेशन हो चुके हैं। सोचिए आस्था की जगह अगर कोई दूसरा होता तो शायद अपनी किस्मत को कोस रहा होता लेकिन जब आप आस्था के फौलादी इरादों की कहानी सुनेंगे तो उसकी दाद दिए बिना नहीं रह सकेंगे। इतनी दिक्कत-परेशानियों के बावजूद आस्था के चेहरे से कभी मुस्कान नहीं हटती।

कईयों के लिए प्रेरणा है आस्था

बेड पर लेटे हुए आस्था सीपीएमटी का एग्जाम क्लियर कर चुकी हैं...कंप्यूटर में डिस्टेंस लर्निंग से डिग्री हासिल कर चुकी हैं, थ्री डी ग्राफिक डिजाइनर का काम करती हैं। साथ ही बेजुबानों की मदद के लिए एक सामाजिक संस्था भी चलाती हैं। जितना संघर्ष आस्था के जीवन में है उससे कहीं ज्यादा आस्था की मां विद्या को अपनी जिंदगी में झेलना पड़ा है। आस्था पूरी दुनिया के लिए एक मिसाल है...आस्था उन सबके लिए एक प्रेरणा हैं जो छोटी-छोटी तकलीफों के आगे हार मान लेते हैं...आस्था के साहस पर बस यही कहा जा सकता है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

UP: एक साथ आज नामांकन दाखिल करेंगे BJP के सभी 8 उम्मीदवार, नौवां प्रत्याशी भी उतार सकती है भगवा पार्टी

UP: एक साथ आज नामांकन दाखिल करेंगे BJP के सभी 8 उम्मीदवार, नौवां प्रत्याशी भी उतार सकती है भगवा पार्टी

'अगर पुलिस मुझ पर हमला करती है तो क्या मैं रसगुल्ला फेकूंगा? मैं भी हमला करूंगा', हिरासत में लिए गए हुमायूं कबीर

'अगर पुलिस मुझ पर हमला करती है तो क्या मैं रसगुल्ला फेकूंगा? मैं भी हमला करूंगा', हिरासत में लिए गए हुमायूं कबीर

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

Bypoll Elections: 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले

Bypoll Elections: 5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान शुरू, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले