BrahMos Missile: ब्रह्मोस मिसाइल मिसफायरिंग घटना में IAF के तीन अधिकारी ठहराए गए जिम्मेदार, तत्काल प्रभाव से सर्विस खत्म

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2022, 07:53 PM IST

BrahMos Missile: 9 मार्च 2022 को ब्रह्मोस मिसाइल मिसफायरिंग घटना के लिए मुख्य रूप से तीन अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया गया है। केंद्र सरकार द्वारा उनकी सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। अ

BrahMos Missile: ब्रह्मोस मिसाइल मिसफायरिंग घटना में IAF के तीन अधिकारी ठहराए गए जिम्मेदार, तत्काल प्रभाव से सर्विस खत्म
Photo Credit: ANI

BrahMos Missile: इसी साल 9 मार्च 2022 को ब्रह्मोस मिसाइल मिसफायरिंग घटना के लिए मुख्य रूप से भारतीय वायुसेना के तीन अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया गया है। केंद्र सरकार की ओर से उनकी सेवाओं को तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है। अधिकारियों को आज 23 अगस्त को बर्खास्तगी के आदेश दिए गए हैं। भारतीय वायुसेना ने मंगलवार को ये जानकारी दी है। 

ब्रह्मोस मिसाइल मिसफायरिंग घटना में IAF के तीन अधिकारी ठहराए गए जिम्मेदार

इस घटना को लेकर जिम्मेदारी तय करने समेत मामले के तथ्यों को स्थापित करने के लिए गठित कोर्ट ऑफ इंक्वायरी (कर्नल) ने पाया कि तीन अधिकारियों द्वारा मानक संचालन प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। बयान के अनुसार इन तीन अधिकारियों को घटना के लिए मुख्य रूप से जिम्मेदार ठहराया गया है। केंद्र सरकार ने उनकी सेवाएं तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी हैं। अधिकारियों को 23 अगस्त को बर्खास्तगी के आदेश दे दिए गए हैं।

घटना के बाद रक्षा मंत्रालय ने जताया था गहरा खेद

ब्रह्मोस मिसाइल गलती से एक एयरबेस से दागी गई और पाकिस्तान के अंदर मियां चन्नू नामक स्थान पर उतर गई। पाकिस्तान सरकार ने इस घटना पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी, लेकिन उससे काफी पहले भारत ने जांच शुरू कर दी थी। साथ ही घटना के बाद रक्षा मंत्रालय ने गहरा खेद जताया था। 

End of Article