Narendra Modi Kolkata Rally: कोलकाता में पीएम मोदी की मेगा रैली, शक्ति प्रदर्शन पर टिकी नजर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2021, 06:00 AM IST

पीएम नरेंद्र मोदी जहां एक तरफ कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे तो दूसरी तरफ सिलीगुड़ी में ममता बनर्जी पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की कीमतों पर रोडशो करने वाली हैं।

Narendra Modi Kolkata Rally: कोलकाता में पीएम मोदी की मेगा रैली, शक्ति प्रदर्शन पर टिकी नजर

कोलकाता। अगर आज के रविवार को सियासत का सुपर संडे कहें तो गलत ना होगा। कोलाकाता के ऐतिहासि परेड ग्राउंड के जरिए बीजेपी औपचारिक तौर पर चुनावी प्रचार का आगाज करेगी। पीएम नरेंद्र मोदी खुद सभा को संबोधित करने वाले हैं। बीजेपी नेताओं का दावा है कि कम से कम सात लाख लोग चुनावी सभा का हिस्सा होंगे। इस बीच यह भी कहा जा रहा है कि मिथुन चक्रवर्ती भी रैली का हिस्सा हो सकते हैं। इस संबंध में बीजेपी प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वो पीएम से मिलना चाहते हैं। रैली से पहले उन्होंने कोलकाता में जनसंपर्क के जरिए लोगों से पीएम की सभा में आने की अपील की थी।
शक्ति दिखाने का बड़ा मौका
बीजेपी के ब्रिगेड परेड मैदान की रैली बड़ी चुनौती होने के साथ साथ शक्ति दिखाने का भी बड़ा मौका है। दरअसल इस मैदान पर पिछले रविवार को लेफ्ट-कांग्रेस, रफुरा शरीफ के पीरजादा अब्बास सिद्दीकी की पार्टी इंडियन सेकुलर फ्रंट (आइएसएफ) की संयुक्त रैली ने की थी जिसमें अच्छी खासी संख्या में लोग जुटे थे। लेफ्ट-कांग्रेस ने अपनी रैली को अभूतपूर्व बताया था।
रैली के लिए खास इंतजाम


  1.  कोलकाता पुलिस के तीन हजार जवानों की तैनाती की गई है।
  2. केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की ओर से भी पूरी व्यवस्था पर नजर रखी जा रही है।
  3. सभा स्थल और उसके आसपास 1,500 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।
  4. सुरक्षा एजेंसियों ने पीएम के मंच के आसपास चार स्तरों वाला सुरक्षा घेरा तैयार किया है।
  5. मुख्य मंच के साथ दो और छोटे मंच बनाए गए हैं। एक पर स्थानीय भाजपा नेता और दूसरे पर प्रेस के लोग रहेंगे।
  6. पूरे मैदान को लकड़ी के फट्टे एवं बल्ली से जोड़ा गया है ताकि भीड़ को नियंत्रित करने में आसानी हो।

हर किसी की टिकी नजर
ब्रिगेड मैदान और महानगर में बड़े-बड़े स्क्रीन लगाए गए हैं ताकि जो लोग मैदान में नहीं पहुंच पाएंगे वह महानगर के सड़क किनारे लगे बड़े स्क्रीन पर पीएम का संबोधन सुन व देख सकेंगे। बताया जा रहा है कि रैली में लोगों के शामिल होने के लिए बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है ताकि पार्टी के पक्ष में पूरी तरह से माहौल बन सके। 

End of Article