'आत्मनिर्भर भारत' की आकांक्षाओं को दर्शाता है वाणिज्य भवन और NIRYAT पोर्टल : PM Modi 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 23, 2022, 12:00 PM IST

Vanijya Bhawan and NIRYAT portal : पीएम ने कहा कि वाणिज्य भवन की इमारत एवं NIRYAT पोर्टल हमारी 'आत्मनिर्भर भारत' की आकांक्षाओं को दर्शाता है। यह व्यापार एवं वाणिज्य के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाएगा। खासकर इससे एमएसएमई उद्योग को विशेष लाभ पहुंचेगा।

'आत्मनिर्भर भारत' की आकांक्षाओं को दर्शाता है वाणिज्य भवन और NIRYAT पोर्टल : PM Modi 

NIRYAT portal : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के नए परिसर 'वाणिज्य भवन' का उद्घाटन एवं  विदेश व्यापार पर आवश्यक सभी जानकारी के लिए NIRYAT पोर्टल लॉन्च किया। इस मौके पर पीएम ने कहा कि वाणिज्य भवन की इमारत एवं NIRYAT पोर्टल हमारी 'आत्मनिर्भर भारत' की आकांक्षाओं को दर्शाता है। यह व्यापार एवं वाणिज्य के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाएगा। खासकर इससे एमएसएमई उद्योग को विशेष लाभ पहुंचेगा। इस मौके पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल भी वहां मौजूद थे।

ऊर्जा की बचत के लिए भवन में नई तकनीक का इस्तेमाल
गोयल ने कहा कि यह डिजिटल भवन होगा जिसमें दस्तावेजों का ढेर नहीं होगा। NIRYAT का पूरा नाम (नेशनल इंपोर्ट-एक्सपोर्ट रिकॉर्ड फार इयरली एनालिसिस ऑफ ट्रेड) है। उद्योग भवन की इस नई इमारत का निर्माण इंडिया गेट के पास हुआ है। इस वाणिज्य भवन  का निर्माण में आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल हुआ है। खासकर ऊर्जी की बचत का विशेष तौर पर ख्याल रखा गया है। इस भवन का इस्तेमाल मंत्रालय के अधीन दो विभाग करेंगे। NIRYAT पोर्टल पर लोगों को भारतीय विदेशी कारोबार से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारी मिलेगी। 

हमारे कई उत्पाद पहली बार निर्यात हो रहे-पीएम
भवन में उपस्थित लोगों को संबोदित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि  सरकार वोकल फॉर लोकल अभियान, ‘वन डिस्ट्रिक्ट , वन प्रोडक्ट’योजना के जरिए जो स्थानीय उत्पादों पर बल दे रही है, उसने भी एक्सपोर्ट बढ़ाने में मदद की है। अब दुनिया के नए-नए देशों में हमारे अनेक प्रॉडक्ट्स पहली बार निर्यात किए जा रहे हैं। पिछले आठ वर्षों में भारत भी अपना एक्सपोर्ट लगातार बढ़ा रहा है, एक्सपोर्ट से जुड़े लक्ष्यों को प्राप्त कर रहा है। एक्सपोर्ट बढ़ाने के लिए बेहतर पॉलिसीज हों, प्रोसेस को आसान करना हो, प्रॉडक्ट्स को नए बाजार में ले जाना हो, इन सबने, इसमें बहुत मदद की है। 

उन्होंने कहा कि आज सरकार का हर मंत्रालय, हर विभाग एक्सपोर्ट बढ़ाने को प्राथमिकता दे रहा है। एमएसएमई मंत्रालय हो या फिर विदेश मंत्रालय, कृषि हो या कॉमर्स, सभी एक साझा लक्ष्य के लिए, साझा प्रयास कर रहे हैं। 

End of Article