ऐसे ही नहीं PFI पर कसा है जांच एजेंसियों का शिकंजा, अब तक 45 सदस्यों को सजा दिला चुकी है NIA

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 23, 2022, 11:19 PM IST

पीएफआई की गतिविधियों को लेकर एनआईए काफी समय से सतर्क है। कई मामलों को वो अंजाम तक पहुंचा चुकी है, सैकड़ों सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।

ऐसे ही नहीं PFI पर कसा है जांच एजेंसियों का शिकंजा, अब तक 45 सदस्यों को सजा दिला चुकी है NIA
Photo Credit: PTI

गुरुवार (22 September 2022) को एनआईए ने पीएफआई के खिलाफ जो छापे मारे हैं, वो अचानक से नहीं हुआ। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के नेतृत्व में इसकी योजना काफी पहले बन चुकी थी। साथ ही एनआईए भी पीएफआई के खिलाफ काफी समय से काम कर रही थी। 

काफी समय से थी नजर

पीएफआई के आतंकी मॉड्यूल पर काफी समय से एनआईए की नजर थी। कई मामलों की वो जांच कर रही थी। तो कई में तो वो आरोप भी सिद्ध कर चुकी है। हर मामले में जब पीएफआई का नाम सामने आने लगा तो फिर अब एनआईए ने एक ही दिन धावा बोलकर 100 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार कर लिया। अब उनसे पूछताछ की जा रही है।

क्यों था रडार पर

पीएफआई, नागरिकता (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ देश के विभिन्न हिस्सों में हिंसक विरोध प्रदर्शनों, कथित जबरन धर्मांतरण, मुस्लिम युवाओं के कट्टरपंथ, मनी लॉन्ड्रिंग और प्रतिबंधित समूहों के साथ संबंधों में अपनी भूमिका के लिए सुरक्षा एजेंसियों के रडार पर रहा है। इसके अलावा पीएफआई द्वारा कथित रूप से समय-समय पर किए गए आपराधिक और हिंसक कृत्यों- जैसे केरल में एक कॉलेज के प्रोफेसर का हाथ काटना, अन्य धर्मों को मानने वाले संगठनों से जुड़े लोगों की निर्मम हत्याएं, इस्लामिक स्टेट को समर्थन को लेकर भी यह रडार पर था।

45 दोषी करार

इस छापे से पहले के दर्ज मामलों में एनआईए 45 लोगों के खिलाफ आरोप सिद्ध कर चुकी है। ये सभी पीएफआई से जुडे़ हुए हैं। इसके अलावा 355 लोगों के खिलाफ आरोपपत्र में दाखिल कर दिया गया है। जिसपर जल्द ही फैसला आएगा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

UP: एक साथ आज नामांकन दाखिल करेंगे BJP के सभी 8 उम्मीदवार, नौवां प्रत्याशी भी उतार सकती है भगवा पार्टी

UP: एक साथ आज नामांकन दाखिल करेंगे BJP के सभी 8 उम्मीदवार, नौवां प्रत्याशी भी उतार सकती है भगवा पार्टी

'अगर पुलिस मुझ पर हमला करती है तो क्या मैं रसगुल्ला फेकूंगा? मैं भी हमला करूंगा', हिरासत में लिए गए हुमायूं कबीर

'अगर पुलिस मुझ पर हमला करती है तो क्या मैं रसगुल्ला फेकूंगा? मैं भी हमला करूंगा', हिरासत में लिए गए हुमायूं कबीर

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

ACP विवेक भगत को नहीं मिला एडिशनल DCP का चार्ज, महिला पत्रकारों से कथित दुर्व्यवहार के आरोपों के बीच बड़ा फैसला, दिल्ली सरकार ने बदला आदेश

5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले

5 विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर आज उपचुनाव, नंदीग्राम में महासंग्राम, जानिए कहां-कहां हैं अहम मुकाबले