Goa: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने तीन नए मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया, देखें पूरी लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2022, 09:50 PM IST

Goa Cabinet: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को नवनियुक्त मंत्रियों सुदीन धवलीकर, नीलकांत हलारंकर और सुभाष फलदेसाई को विभागों का आवंटन किया।

Goa: मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने तीन नए मंत्रियों को विभागों का आवंटन किया, देखें पूरी लिस्ट

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने अपने कैबिनेट के मंत्रियों को विभागों का आवंटन कर दिया है। उन्होंने गृह और वित्त मंत्रालय अपने पास रखा है। विस्वजीत राणे को स्वास्थ्य मंत्रालय मिला है। रोहन खुंटे को पर्यटन और आईटी विभाग मिला है। सुभाष फाल देसाई को समाज कल्याण मंत्रालय मिला है। इसके अलावा गोवा के कैबिनेट मंत्री रामकृष्ण उर्फ सुदीन धवलीकर को बिजली, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा और आवास विभाग मिला है।

कैबिनेट मंत्री नीलकंठ हलारंकर को मत्स्य पालन, पशुपालन और पशु चिकित्सा सेवाएं और कारखाने और बॉयलर मिला है। फलदेसाई समाज कल्याण, नदी नेविगेशन और अभिलेखागार और पुरातत्व विभाग संभालेंगे। 

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने 9 मई को महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) के सुदीन धवलीकर समेत तीन और विधायकों को मंत्री बनाकर अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। एमजीपी के धवलीकर के अलावा बीजेपी के दो विधायकों नीलकांत हलार्नकर और सुभाष फलदेसाई ने शपथ ली।

सावंत ने 28 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में आठ अन्य मंत्रियों के साथ गोवा के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उस समय तीन मंत्री पद खाली थे और अब इन तीन मंत्रियों के शामिल होने से उनके मंत्रिमंडल में 12 सदस्य हो गए हैं, जिनमें स्वयं सावंत भी शामिल हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें