चाहते हैं कि आपके पास भी हों PM नरेंद्र मोदी को मिले हुए गिफ्ट? चालू होने वाली है नीलामी, जानिए डिटेल्स

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 14, 2022, 12:33 PM IST

स्मृति चिन्ह और उपहारों में एक से एक बढ़कर उपहार और कलाकृतियां मौजूद हैं, जिनमें अयोध्या के श्रीराम मंदिर और वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर का मॉडल भी शामिल है।

चाहते हैं कि आपके पास भी हों PM नरेंद्र मोदी को मिले हुए गिफ्ट? चालू होने वाली है नीलामी, जानिए डिटेल्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट किए गए उपहार और स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी उनके जन्मदिन यानी 17 सितंबर को शुरू होगी। पिछले कुछ सालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश विदेश की प्रसिद्ध हस्तियों और उनके चाहने वालों ने कई उपहार और स्मृति चिन्ह भेंट किए हैं। इनमें पेंटिंग मूर्तियां हस्तशिल्प लोग कलाकृतियां समेत कई उपहार मौजूद हैं।

प्रधानमंत्री को मिले ये उपहार और स्मृति चिन्ह नई दिल्ली स्थित नेशनल गैलरी ऑफ मॉडर्न आर्ट में रखे जाएंगे। प्रधानमंत्री को दिए गए 1200 उपहारों और स्मृति चिन्हों की ई-नीलामी होगी।

स्मृति चिन्ह और उपहारों में एक से एक बढ़कर उपहार और कलाकृतियां मौजूद हैं, जिनमें अयोध्या के श्रीराम मंदिर और वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर का मॉडल भी शामिल है।

ऐसे उपहारों में खेल जगत से लेकर अलग-अलग राज्यों और अलग-अलग हस्तियों द्वारा दिए गए काफी अनमोल तोहफे शामिल हैं। इनमें कई जानी-मानी खेल हस्तियों द्वारा ऑटोग्राफ की हुई जर्सी, उनके खेलने का सामान आदि चीजें शामिल हैं।

यह ई-नीलामी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक होगी। इसके लिए एक साइट पर आपको लॉगिन कर इस नीलामी में भाग लेना होगा। पहली बार इस तरीके की नीलामी जनवरी 2019 में पीएमओ द्वारा शुरू की गई थी।

यह इस श्रृंखला की चौथी नीलामी होगी। पहले की तरह नीलामी से प्राप्त राशि को नमामि गंगे मिशन में लगाया जाएगा। इस नीलामी में 100 से लेकर 5 लाख रुपये तक की बोली लगाकर लोग अपने मनचाहे उपहार खरीद सकते हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज की, क्या हैं आरोप?

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा, दिल टूट गया...पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ