ईडी ऑफिस से बाहर निकलने के बाद डीके शिवकुमार का दावा, कहा- नेशनल हेराल्ड मामले में भी मुझसे की गई पूछताछ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2022, 10:26 PM IST

DK Shivakumar: डीके शिवकुमार ने कहा कि उन्होंने मेरे और मेरे भाई द्वारा यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड को किए गए कुछ भुगतान के बारे में जानकारी मांगी। मुझे पैसे देना याद है, क्योंकि ये एक धर्मार्थ ट्रस्ट है, लेकिन डिटेल याद नहीं है।  

ईडी ऑफिस से बाहर निकलने के बाद डीके शिवकुमार का दावा, कहा- नेशनल हेराल्ड मामले में भी मुझसे की गई पूछताछ
Photo Credit: ANI

DK Shivakumar: कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने आरोप लगाया कि ईडी ने सोमवार को उनसे यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड के संबंध में भी पूछताछ की। ईडी ने इससे पहले कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और सांसद राहुल गांधी से नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ की थी। पिछले महीने ईडी ने नेशनल हेराल्ड बिल्डिंग में स्थित यंग इंडियन लिमिटेड के ऑफिस को सील कर दिया था।

नेशनल हेराल्ड मामले में भी मुझसे की गई पूछताछ- डीके शिवकुमार

डीके शिवकुमार ने कहा कि उन्होंने मेरे और मेरे भाई द्वारा यंग इंडियन प्राइवेट लिमिटेड को किए गए कुछ भुगतान के बारे में जानकारी मांगी। मुझे पैसे देना याद है, क्योंकि ये एक धर्मार्थ ट्रस्ट है, लेकिन डिटेल याद नहीं है।  ईडी ने धन शोधन निवारण अधिनियम के तहत दर्ज एक नए मामले के सिलसिले में सोमवार को डीके शिवकुमार से पांच घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की।

समन मिलने के बाद जांच एजेंसी पर उत्पीड़न का आरोप लगाने वाले डीके शिवकुमार ने सोमवार को मीडिया से कहा कि कल मैं कर्नाटक जाऊंगा। मेरे लिए ये करो या मरो की लड़ाई है। मुझे करना है, ये मेरी जिम्मेदारी है। मेरी जवाबदेही है, मुझे अपना काम करना होगा।

मुझे पता है कि मुझे न्याय मिलेगा- डीके शिवकुमार

डीके शिवकुमार ने कहा कि मैंने कौन से आरोप या अवैध गतिविधियां की हैं? केवल एक मामले में ईडी ने चार्जशीट दाखिल की है। मैं कानून व्यवस्था में विश्वास करता हूं और मुझे पता है कि मुझे न्याय मिलेगा। साथ ही कहा कि एक बात मैं साफ करना चाहता हूं कि मेरे बीजेपी मित्रों को राजनीतिक रूप से लड़ने दें। डीके शिवकुमार को इससे पहले ईडी ने सितंबर 2019 में गिरफ्तार किया था। सूत्रों के अनुसार ताजा मामला भ्रष्टाचार के आरोपों में उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर पर आधारित है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

राहुल और प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR दर्ज; विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस से हाथापाई का आरोप

आज की ताजा खबर, 8 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: बेंगलुरु में CJP का प्रदर्शन आज, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा लेने ध्रुव राठी भी पहुंचे...वायुसेना दिवस आज, दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार दिया जाएगा

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

'वायु वीरों के साहस, शौर्य, बलिदान को मेरा सलाम', वायु सेना दिवस पर PM मोदी ने IAF को किया नमन, दीं शुभकामनाएं

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

नाना पाटेकर के किरदार पीढ़ियों तक याद रहेंगे....पीएम मोदी ने जताया शोक, सियासी दिग्गजों ने क्या-क्या कहा?

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ

'देखो पूरा देश, पर सबसे पहले अपना मध्यप्रदेश'; CM मोहन यादव ने किया 'मध्य प्रदेश ट्रैवल मार्ट 2026' का शुभारंभ