Mehul Choksi : कानूनी पचड़े में फंसा मेहुल चोकसी का प्रत्यर्पण, डोमिनिका कोर्ट ने लगाई रोक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 29, 2021, 07:41 AM IST

डोमिनिका में चोकसी की कानूनी टीम मौजूद है। गिरफ्तार के बाद इस टीम ने उस तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन उसे इजाजत नहीं दी गई। इसके बाद चोकसी के वकीलों ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की।

Mehul Choksi : कानूनी पचड़े में फंसा मेहुल चोकसी का प्रत्यर्पण, डोमिनिका कोर्ट ने लगाई रोक
Photo Credit: PTI

नई दिल्ली : पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी का प्रत्यर्पण कानूनी पचड़े में फंस गया है। डोमिनिका की एक कोर्ट ने चोकसी के भारत प्रत्यर्पण पर रोक लगा दी है। एंटीगुआ एवं बाराबुडा से फरार चोकसी को कैरिबियाई देश डोमिनिका में गिरफ्तार किया गया है। फरार चोकसी साल 2018 से एंटीगुआ में रहता आया है। कोर्ट ने अपने आदेश में चोकसी को द्विपीय देश से बाहर भेजने पर रोक लगाई है। चोकसी के वकील विजय अग्रवाल ने बताया कि कोर्ट ने उसे कानूनी सहायता उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया है। चोकसी के प्रत्यर्पण पर मौजूदा फैसला कोर्ट के अगले आदेश तक लागू रहेगा। कोर्ट इस मामले की सुनवाई आज फिर शाम छह बजे करेगी। 

डोमिनिका में चोकसी की कानूनी टीम मौजूद
डोमिनिका में चोकसी की कानूनी टीम मौजूद है। गिरफ्तार के बाद इस टीम ने उस तक पहुंचने की कोशिश की लेकिन उसे इजाजत नहीं दी गई। इसके बाद चोकसी के वकीलों ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की। वकीलों ने गिफ्तार चोकसी को किसी जज या कोर्ट के समक्ष पेश करने के लिए अर्जी दाखिल की है। पीएनबी घोटाले में आरोपी के वकील अग्रवार ने गुरुवार को चोकसी के एंटीगुआ से फरार होने और उसके डोमिनिका में गिरफ्तार होने पर सवाल उठाए। 

चोकसी को एंटीगुआ के जॉली हॉर्बर से उठाने का दावा
चोकसी के वकील वेन मार्श ने एक रेडियो शो की बातचीत में दावा किया कि चोकसी को एंटीगुआ के जॉली हॉर्बर से उठाया गया। उसे वहां से ले जाने वाले लोग भारतीयों की तरह दिख रहे थे। इसके बाद उसे एक जहाज में रखा गया। मार्श का दावा है कि उन्होंने चोकसी के शरीर पर चोट के निशान एवं आंखों के पास सूजन देखी। 

पीएनबी धोखाधड़ी केस में वांछित है चोकसी
भगोड़ा हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी के मामले ने कैरेबियाई द्वीपीय देशों की सरकारों के लिए असहज स्थिति उत्पन्न कर दी है। एंटीगुआ और बारबुडा ने अपने पड़ोसी देश डोमिनिका को चोकसी को सीधे भारत भेजने को कहा है, वहीं डोमिनिका उसे एंटीगुआ भेजने पर विचार कर रहा है। चोकसी पंजाब नेशनल बैंक से 13,500 करोड़ रुपये की कर्ज धोखाधड़ी मामले में वांछित है। रविवार को एंटीगुआ और बारबुडा से वह रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हो गया। बाद में उसे अवैध तौर पर प्रवेश करने के लिए डोमिनिका में ‘हिरासत’में लिया गया।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'INDIA' गठबंधन के नेताओं को हिरासत में लेना 'नाकाम' सरकार के अहंकार का सबूत: रेवंत रेड्डी

'INDIA' गठबंधन के नेताओं को हिरासत में लेना 'नाकाम' सरकार के अहंकार का सबूत: रेवंत रेड्डी

'कभी सोचा नहीं था जीवन में यह पड़ाव भी आएगा', IGI स्टेडियम में बोले PM,सरकार के प्रमुख के तौर पर पूरे किए 25 साल

'कभी सोचा नहीं था जीवन में यह पड़ाव भी आएगा', IGI स्टेडियम में बोले PM,सरकार के प्रमुख के तौर पर पूरे किए 25 साल

पाकिस्तानी महिला एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा नेवी जवान, दे दिए गोपनीय रक्षा डेटा, हुआ अरेस्ट, रडार पर 13 और

पाकिस्तानी महिला एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा नेवी जवान, दे दिए गोपनीय रक्षा डेटा, हुआ अरेस्ट, रडार पर 13 और

आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, राहुल-प्रियंका सहित कई नेताओं पर FIR दर्ज

आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, राहुल-प्रियंका सहित कई नेताओं पर FIR दर्ज

आज की ताजा खबर, 7 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: यूपी पंचायत चुनाव पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई, OBC आरक्षण और चुनाव की टाइमलाइन पर टिकी नजर...नोएडा में छह लोगों ने आत्महत्या की, नौ की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत