West Bengal: कांग्रेस ने जारी की 34 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 14, 2021, 11:44 PM IST

कांग्रेस ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने 34 और उम्मीदवारों की लिस्ट संडे को जारी कर दी यह लिस्ट तीसरे से लेकर आठवें चरण के लिए जारी की गई है।

West Bengal: कांग्रेस ने जारी की 34 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

नयी दिल्ली: कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिये रविवार को अपने 34 उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की।सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई पार्टी की केन्द्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद सूची को अंतिम रूप दिया गया।पश्चिम बंगाल में आठ चरणों मे विधानसभा चुनाव होंगे। 

पहले चरण में 27 मार्च को मतदान होगा। कांग्रेस अब तक अपने 49 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है।इससे पहले उसने 13 और तीन उम्मीदवारों की दो अलग अलग सूचियां जारी की थीं।

कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सोनिया गांधी की अध्यक्षता में पार्टी की केंद्रीय चुनाव प्राधिकारियों की बैठक के बाद नामों को अंतिम रूप दिया गया। चांपदानी से वरिष्ठ पार्टी नेता अब्दुल मन्नान को टिकट दिया गया है अब्दुल मन्नान विधानसभा में विपक्ष के नेता भी हैं। 


गौर हो कि कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 13 व दूसरी सूची में 2 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की थी प्रदेश में 27 मार्च से शुरू होने वाले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की यह तीसरी सूची है। कांग्रेस के उम्मीदवारों की यह तीसरी लिस्ट है, कांग्रेस अब तक 49 उम्मीदवारों के नाम घोषित कर चुकी है।
 

End of Article