चीन और पाकिस्तान एक साथ खोल सकते हैं भारत के खिलाफ मोर्चा- CDS जनरल रावत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 3, 2020, 08:26 PM IST

सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि पाकिस्तान लद्दाख में चीन के साथ चल रहे तनाव का फायदा उठाने की कोशिश में लगा है। उन्होंने कहा कि हमें किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहना होगा।

चीन और पाकिस्तान एक साथ खोल सकते हैं भारत के खिलाफ मोर्चा- CDS जनरल रावत

नई दिल्ली: चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि पाकिस्तान चीन के साथ वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर चल रहे मौजूदा संकट का फायदा उठाने की कोशिश में है। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा है कि भारत किसी भी “दुस्साहस” का जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों को फौरी संकट से निपटने के लिए तैयार रहना चाहिए और साथ ही भविष्य के लिए भी तैयारी करनी चाहिए।

भारत के खिलाफ चीन और पाकिस्तान के मिलकर मोर्चा खोलने  की आशंका जताते हुए कहा है कि जनरल रावत ने कहा, 'हम अपनी सीमाओं के पार शांति चाहते हैं। काफी समय से हम चीन द्वारा कुछ आक्रामक कार्रवाई देख रहे हैं, लेकिन हम इन से निपटने में सक्षम हैं। हमारी तीनों सेनाएं सभी मोर्चे के साथ खतरों से निपटने में सक्षम हैं।'

जनरल रावत ने कहा,'भारत को उत्तरी और पश्चिमी मोर्चों पर समन्वित कार्रवाई का खतरा है जिसके बारे में रक्षा योजना के बारे में हमें विचार करना चाहिए। भारत चीन की आक्रामक हरकतों को देखता आ रहा है, पर हम इनसे समुचित ढंग से निपटने में सक्षम है। हमने उत्तरी और पश्चिमी सीमाओं पर उभरते खतरों से निपटने की रणनीति की परिकल्पना कर ली है। चीन की पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर को आर्थिक सहायता और पाकिस्तान को सैन्य तथा कूटनीतिक सहायता जारी रखने के कारण हमारे लिए उच्च स्तर की तैयारी रखना आवश्यक हो गया है।'

जनरल रावत ने कहा कि पाकिस्तान छद्म युद्ध छेड़ रहा है, जम्मू-कश्मीर में परेशानी पैदा करने के लिए अपनी जमीन से आतंकवादियों की मदद कर रहा है और उन्हें सामान दे रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान उत्तरी सीमाओं पर पैदा होने वाले किसी भी खतरे का फायदा उठा सकता है और हमारे लिए समस्या खड़ी कर सकता है। पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा किपाकिस्तान अगर भारत के खिलाफ कोई दुस्साहस करने की कोशिश करता है तो भारी नुकसान उठाएगा, हमने इससे निपटने के लिए पर्याप्त सावधानियां बरती हैं।

पाकिस्तान को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा छेड़े गये छद्म युद्ध ने क्षेत्रीय एकीकरण के भारत के प्रयासों को बाधित किया है। सीडीएस रावत ने कहा कि भारत परमाणु से लेकर अर्द्ध-परंपरागत तक सर्वाधिक जटिल खतरों और चुनौतियों का सामना कर रहा है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 6 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: चुनाव सबंधी 'अनियमितता' के खिलाफ विपक्ष निकालेगा मार्च, असम से लेकर बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी तक में आज उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

आज की ताजा खबर, 6 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: चुनाव सबंधी 'अनियमितता' के खिलाफ विपक्ष निकालेगा मार्च, असम से लेकर बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी तक में आज उपचुनाव के लिए मतदान शुरू

Karnataka: पति की रिहाई के बदले में यौन शोषण का आरोप, जेल DIG गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

Karnataka: पति की रिहाई के बदले में यौन शोषण का आरोप, जेल DIG गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

UP: एक साथ आज नामांकन दाखिल करेंगे BJP के सभी 8 उम्मीदवार, नौवां प्रत्याशी भी उतार सकती है भगवा पार्टी

UP: एक साथ आज नामांकन दाखिल करेंगे BJP के सभी 8 उम्मीदवार, नौवां प्रत्याशी भी उतार सकती है भगवा पार्टी

'अगर पुलिस मुझ पर हमला करती है तो क्या मैं रसगुल्ला फेकूंगा? मैं भी हमला करूंगा', हिरासत में लिए गए हुमायूं कबीर

'अगर पुलिस मुझ पर हमला करती है तो क्या मैं रसगुल्ला फेकूंगा? मैं भी हमला करूंगा', हिरासत में लिए गए हुमायूं कबीर

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा

पटियाला हाउस कोर्ट का बड़ा फैसला, 'वोट चोरी' प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार 17 स्वतंत्र पत्रकारों और छात्रों को मिली जमानत, 4 महिलाएं तुरंत रिहा